15/05/2024

अभिमान (1973)

अभिमान / Abhimaan (1973)

शैली- ड्रामा-म्यूजिकल (2 घंटे 2 मिनट) रिलीज- 27 जुलाई, 1973

निर्माता- सुशीला कामत, पवन कुमार झा निर्देशक- ऋषिकेश मुखर्जी

लेखक- राजिन्दर सिंह बेदी, बिर्जेश चटर्जी, नबेन्दु घोष, ऋषिकेश मुखर्जी, मोहन एन सिप्पी, बीरेन त्रिपाठी

गीतकार- मजरूह सुल्तानपुरी  संगीतकार- सचिन देव बर्मन

संपादन– दास धैमाड़े  सिनेमैटोग्राफ़ी– जयवंत पठारे

मुख्य कलाकार

  • अमिताभ बच्चन – सुबीर कुमार
  • जया बच्चन – उमा कुमार
  • असरानी – चंदर कृपलानी
  • डेविड – ब्रजेश्वरलाल
  • बिंदू – चित्रा
  • दुर्गा खोटे – दुर्गा मौसी
  • ए के हंगल – सदानन्द
  • ललिता कुमारी – राधा

कथावस्तु

पुरुष का अहम, उसका प्रेम, परिवार, भावनाओं से भी ऊपर होता है। पत्नी-पति से किसी भी क्षेत्र में प्रगति कर रही हो, यह बात पुरुष का अहम स्वीकार नहीं कर पाता। सुबीर कुमार (अमिताभ बच्चन) एक पेशेवर गायक है जो समृद्धि की ओर अग्रसर है। उमा (जया भादुडी) से मिलने तक उसका शादी करने का विचार नहीं था। उमा गाँव में दुर्गा मौसी (दुर्गा खोटे) के साथ रहती है। उससे शादी कर बम्बई ला उससे गायकी का पेशा शुरू कराना चाहता है। इस बीच उसकी गायकी डगमगाती है और उमा की उभरती है और अपने पति से भी प्रसिद्ध गायक बन जाती है। इस पर सुबीर अपनी ही पत्नी उमा से द्वेष करने लगता है जिससे उनके वैवाहिक जीवन में तनाव होता है। एक संवेदनात्मक मोड़ पर दोनों के बिछड़ने के बाद उमा का गर्भपात हो जाता है। क्या सुबीर अपने अभिमान व द्वेष पर विजय पाता है? यही फ़िल्म का सार है। हल्के-फुल्के हास्य से युक्त यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की सर्वकालिक फ़िल्म कही जा सकती है।

गीत-संगीत

इस फ़िल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार सचिन देव बर्मन द्वारा तैयार किया गया था और गीत लिखे हैं मजरूह सुल्तानपुरी ने।  ‘अभिमान’ फ़िल्म के सभी गीतों ने भारतीय दर्शकों पर अपनी गहरी छाप अंकित की थी। फ़िल्म के गीत आज भी लोगों की जुबान पर आते रहते हैं।

  1. मीत ना मिला रे मन का (किशोर कुमार) 4:56 मिनट
  2. नदिया किनारे (लता मंगेशकर) 4:05 मिनट
  3. तेरी बिंदिया रे (लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी) 4:32 मिनट
  4. लूटे कोई मन का नगर (लता मंगेशकर, मनहर उधास) 3:04 मिनट
  5. अब तो है तुमसे हर ख़ुशी अपनी (लता मंगेशकर) 4:25 मिनट
  6. पिया बिना पिया बिना (लता मंगेशकर) 4:12 मिनट
  7. तेरे मेरे मिलन की ये रैना (किशोर कुमार, लता मंगेशकर) 5:49 मिनट

सम्मान एवं पुरस्कार

  • फ़िल्मफेयर पुरस्कार (1974)
    • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– जया बच्चन
    • सर्वश्रेष्ठ संगीतकार– सचिन देव बर्मन

रोचक तथ्य

  • अमिताभ बच्चन व जया बच्चन इस फ़िल्म के दौरान ही पति-पत्नी के रिश्ते में बंधे थे।
  • जया बच्चन ने इस फ़िल्म के बाद बहुत लम्बे समय तक किसी और फ़िल्म में काम नहीं किया।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole