29/04/2024

शाहरुख़ ख़ान फ़िल्मोग्राफी विश्लेषण

2 min read

शाहरुख़ ख़ान फ़िल्मोग्राफ़ी का बॉक्स ऑफ़िस विश्लेषण / Box Office Analysis of Shah Rukh Khan Filmography

शाहरुख ख़ान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड में अनौपचारिक रूप में एसआरके के नाम से जाना जाता है। ये “बॉलीवुड का बादशाह”, “किंग ख़ान”, “रोमांस किंग” और किंग ऑफ़ बॉलीवुड’ के नाम से भी लोकप्रिय हैं। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के बाद शाहरुख़ ही एकमात्र अभिनेता हैं जिन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने शाहरुख़ को भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी मोम की मूर्ति भी स्‍थापित है। शाहरुख़ के फ़िल्मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘दीवाना’ (1992) से हुई थी जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। उस समय यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरुख़ को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित कर दिया। इसके बाद शाहरुख़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए। शाहरुख़ ख़ान की प्रमुख फ़िल्मों में दीवाना, बाज़ीगर, डर, कभी हाँ कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, मोहब्‍बतें, कभी खुशी कभी ग़म, देवदास, कल हो न हो, मैं हूँ ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज ख़ान, रा.वन, डॉन 2, जब तक है जान, चेन्‍नई एक्‍सप्रेस और रईस, पठान, जवान जैसी फ़िल्मों का नाम आता है।

Shah Rukh Khan Hits, Flops and Blockbusters : Box Office Analysis

क्र. सं.फ़िल्म (वर्ष)हिट या फ़्लॉपविशेष टिप्पणी
64.जवान / Jawan (2023)ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर (All Time Blockbuster)साल की सबसे बड़ी हिट। इसमें साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी प्रमुख भूमिका में थे।
63.पठान / Pathaan (2023)ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर (All Time Blockbuster)5 साल बाद धमाकेदार वापसी, फिल्म ने पूरी दुनिया मे 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार किया।
62.ज़ीरो / Zero (2018)फ़्लॉप (Flop)आनन्द एल राय के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में शाहरुख़ बौने बने हैं और साथ में कैटरीना कैफ़ एवं अनुष्का शर्मा।
61.जब हैरी मेट सेजल / Jab Harry Met Sejal (2017)फ़्लॉप (Flop)तीसरी बार साथ आये शाहरुख़ और अनुष्का को इम्तियाज़ अली ने पहली बार डायरेक्ट किया।
60.रईस / Raees (2017)सेमी हिट (Semi Hit)राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ शाहरुख़ ने पहली बार काम किया।
59.डियर ज़िन्दगी / Dear Zindagi (2016)सेमी हिट (Semi Hit)आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म में शाहरुख़ सहायक भूमिका में हैं। गौरी शिन्दे ने निर्देशन किया है।
58.फ़ैन / Fan (2016)फ़्लॉप (Flop)शाहरुख़ के डबल रोल वाली यह फ़िल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आयी।
57.दिलवाले / Dilwale (2015)सेमी हिट (Semi Hit)रोहित शेट्टी दूसरी बार शाहरुख़ को लेकर आये साथ में काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन भी हैं।
56.हैप्पी न्यू ईयर / Happy New Year (2014)सुपर हिट (Super Hit)सितारों से सजी इस फ़िल्म ने दिवाली पर रिकॉर्ड तोड ओपनिंग (लगभग 45 करोड़) ली थी।
55.चेन्नई एक्सप्रेस / Chennai Express (2013)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)रोहित शेट्टी ने पहली बार शाहरुख़ ख़ान को डायरेक्ट किया। ओम शान्ति ओम के बाद दीपिका के साथ शाहरुख़ की ये दूसरी ब्लॉकबस्टर हिट रही।
54.जब तक है जान / Jab Tak Hai Jaan (2012)हिट (HIT)यश चोपड़ा की अंतिम फ़िल्म है इसने 4 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड अपने नाम किये।
53.डॉन 2 / Don 2 (2011)हिट (HIT)शाहरुख़ की पिछली डॉन (2010) का अगला पार्ट है जो फ़रहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है।
52.रा वन / Ra.One (2011)हिट (HIT)अपने समय की सबसे महंगी फ़िल्मों में शुमार यह शाहरुख़ की सुपरहीरो वाली फ़िल्म है।
51.माय नेम इज ख़ान / My Name Is Khan (2010)हिट (HIT)करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को फ़िल्मफ़ेयर में 8 नोमिनेशन और 3 अवार्ड मिले।
50.बिल्लू / Billu (2009)फ़्लॉप (Flop)प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फ़िल्म में इरफ़ान ख़ान और लारा दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है।
49.रब ने बना दी जोड़ी / Rab Ne Bana Di Jodi (2008)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म अनुष्का शर्मा के कैरियर की पहली फ़िल्म है।
48.ओम शान्ति ओम / Om Shanti Om (2007)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)यह दीपिका पादुकोण की कैरियर की पहली फ़िल्म है। शाहरुख़ पर फ़िल्माया गीत 'दर्द-ए-डिस्को' बहुत हिट हुआ।
47.चक दे! इंडिया / Chak De! India (2007)सुपर हिट (Super Hit)महिला हॉकी पर आधारित, शाहरुख़ की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक, इस फ़िल्म ने 1 नेशनल अवार्ड, 5 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड, 9 आईफ़ा अवार्ड, 5 ज़ी सिने अवार्ड, 5 स्टार स्क्रीन अवार्ड अपने नाम किये हैं।
46.डॉन / Don (2006)हिट (HIT)फ़रहान अख़्तर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अमिताभ बच्चन की 'डॉन' (1978) की रीमेक है।
45.कभी अलविदा ना कहना /Kabhi Alvida Na Kehna (2006)सेमी हिट (Semi Hit)करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म इंटरनेशनल लेवल पर (नोर्थ अमेरिका) में बहुत बड़ी हिट रही।
44.पहेली / Paheli (2005)औसत (Average)अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की कहानी राजस्थानी लेखक विजयदान देथा की लघु कथा पर आधारित है।
43.स्वदेस / Swades (2004)फ़्लॉप (Flop)बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मानी जाने वाली इस फ़िल्म ने 2 नेशनल अवार्ड और 2 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड अपने नाम किये। माना जाता है कि फ़िल्म समय से आगे की थी जिसे समीक्षकों ने तो सराहा लेकिन दर्शकों को पसंद नहीं आयी।
42.वीर-ज़ारा / Veer-Zaara (2004)सुपर हिट (Super Hit)यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी बेहद शानदार फ़िल्म जिसने 1 नेशनल अवार्ड और 4 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड अपने नाम किये।
41.मैं हूँ ना / Main Hoon Na (2004)हिट (HIT)फ़राह ख़ान की पहली निर्देशित फ़िल्म है जो बाद में तमिल में 'ऐगन' (Aegan) के नाम से रीमेक की गयी।
40.ये लम्हे जुदाई के / Yeh Lamhe Judaai Ke (2004)डिजास्टर (Disaster)1994 में फ़िल्म की शूटिंग हुई लेकिन कई वजह के चलते रिलीज 2004 में हो पायी।
39.कल हो न हो / Kal Ho Naa Ho (2003)हिट (HIT)निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म राजेश खन्ना की क्लासिक 'आनन्द' की याद दिलाती है। 2 नेशनल अवार्ड और 8 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड फ़िल्म ने अपने नाम किये।
38.चलते चलते / Chalte Chalte (2003)हिट (HIT)अज़ीज़ मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म साल की चौथी सबसे अधिक कमाने वाली फ़िल्म थी।
37.देवदास / Devdas (2002)हिट (HIT)संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपान्यास पर आधारित है। फ़िल्म ने 5 नेशनल और 10 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड अपने नाम किये।
36.हम तुम्हारे हैं सनम / Hum Tumhare Hain Sanam (2002)औसत (Average)सलमान-शाहरुख़ और माधुरी के अभिनय से सजी इस फ़िल्म के गीत बहुत हिट हुए।
35.कभी खुशी कभी ग़म / Kabhi Khushi Kabhie Gham (2001)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने 5 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते। ऋतिक रोशन ने पहली बार शाहरुख़ के साथ काम किया।
34.अशोक / Aśoka (2001)फ़्लॉप (Flop)सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
33.वन टू का फोर / One 2 Ka 4 (2001)डिजास्टर (Disaster)अमेरिकन फ़िल्म 'वन गुड कॉप' से प्रेरित है। फ़िल्म में जूही चावला और जैकी श्रॉफ़ भी हैं।
32.मोहब्बतें / Mohabbatein (2000)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ ख़ान पहली बार एकसाथ आये और फ़िल्म को यादगार बनाया।
31.जोश / Josh (2000)औसत (Average)मंसूर ख़ान द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में शाहरुख़ ने ऐश्वर्या राय के भाई की भूमिका निभाई।
30.हे राम / Hey Ram (2000)फ़्लॉप (Flop)कमल हसन द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म समीक्षकों द्वारा सराही गयी और फ़िल्म ने 2 नेशनल अवार्ड भी जीते।
29.फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी / Phir Bhi Dil Hai Hindustani (2000)फ़्लॉप (Flop)इस फ़िल्म से शाहरुख़ पहली बार निर्माता बने लेकिन फ़िल्म चली नहीं।
28.बादशाह / Baadshah (1999)औसत (Average)अब्बास-मस्तान की इस एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म को टीवी पर बहुत पसंद किया गया।
27.कुछ कुछ होता है / Kuch Kuch Hota Hai (1998)ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर (All Time Blockbuster)करन जौहर की पहली निर्देशित इस फ़िल्म ने बेस्ट फ़िल्म नेशनल अवार्ड के साथ 8 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी अपने नाम किये।
26.दिल से.. / Dil Se.. (1998)फ़्लॉप (Flop)मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने 2 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 6 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार अपने नाम किये।
25.डुप्लीकेट / Duplicate (1998)फ़्लॉप (Flop)शाहरुख़ ने पहली बार दोहरी भूमिका (डबल रोल) निभाई।
24.दिल तो पागल है / Dil To Pagal Hai (1997)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने 3 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 7 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और 10 ज़ी सिने पुरस्कार अपने नाम किये।
23.परदेस / Pardes (1997)सुपर हिट (Super Hit)सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह महिमा चौधरी की पहली फ़िल्म है।
22.यस बॉस / Yes Boss (1997)हिट (HIT)शाहरुख़ और जूही चावला की चौथी फ़िल्म जिसे अज़ीज़ मिर्ज़ा ने डायरेक्ट किया।
21.कोयला / Koyla (1997)औसत (Average)किंग अंकल और करन अर्जुन के बाद राकेश रोशन के निर्देशन में एक बार फिर शाहरुख़ ने काम किया।
20.आर्मी / Army (1996)औसत (Average)इसमें पहली बार शाहरुख़ ख़ान ने श्रीदेवी के साथ काम किया है।
19.चाहत / Chaahat (1996)औसत (Average)महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पूजा भट्ट और नसीरुद्दीन ने भी मुख्य भूमिका निभाई हैं।
18.इंग्लिश बाबू देसी मेम / English Babu Desi Mem (1996)फ़्लॉप (Flop)इस फ़िल्म के राइट्स अब शाहरुख़ की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं।
17.त्रिमूर्ति / Trimurti (1995)फ़्लॉप (Flop)शाहरुख़ के अलावा अनिल कपूर, और जैकी श्रॉफ़ प्रमुख भूमिका में हैं।
16.राम जाने / Ram Jaane (1995)हिट (HIT)रिलीज के समय आमिर ख़ान की 'अकेले हम अकेले तुम' से क्लैश हुआ था लेकिन 'राम जाने' बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित हुई।
15.दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे / Dilwale Dulhania Le Jayenge (1995)ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर (All Time Blockbuster)मार्च 2009 में इसने मुंबई के मराठा मंदिर में 700 सप्ताहों तक चलने का रिकॉर्ड बनाया। इंडियाटाइम्स मूवीज पत्रिका ने इसे भारत की '25 जरूर देखें फिल्म' में शामिल किया।
14.गुड्डू / Guddu (1995)फ़्लॉप (Flop)नौशाद के संगीत से सजी इस फ़िल्म में मनीषा कोईराला, मुकेश खन्ना, महमूद, दीप्ती नवल आदि ने भी काम किया है।
13.ओह डार्लिंग! ये है इंडिया! / Oh Darling! Yeh Hai India! (1995)डिजास्टर (Disaster)केतन मेहता द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म समीक्षकों द्वारा सराही गयी लेकिन दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आयी।
12.ज़माना दीवाना / Zamaana Deewana (1995)फ़्लॉप (Flop)रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में जितेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अभिनय किया है।
11.करन अर्जुन / Karan Arjun (1995)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)शाहरुख़-सलमान पहली बार साथ आये जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किये गये। फ़िल्म के गीत और डायलोग बहुत हिट हुए।
10.अंजाम / Anjaam (1994)औसत (Average)राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शाहरुख़ ने पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ काम किया है।
9.कभी हाँ कभी ना / Kabhi Haan Kabhi Naa (1994)सेमी हिट (Semi Hit)कुन्दन शाह द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के लिए शाहरुख़ को फ़िल्मफ़ेयर का क्रिटिक बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला है।
8.डर / Darr (1994)ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक थ्रिलर शाहरुख़ ख़ान और सनी देयोल की एकसाथ एकमात्र फ़िल्म है।
7.बाज़ीगर / Baazigar (1993)हिट (HIT)अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर ने शाहरुख़ को रातों रात स्टार बना दिया।
6.किंग अंकल / King Uncle (1993)फ़्लॉप (Flop)राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में जैकी श्रॉफ़ और नगमा भी हैं।
5.माया मेमसाहब / Maya Memsaab (1993)फ़्लॉप (Flop)केतन मेहता द्वारा निर्देशित इस मिस्ट्री ड्रामा के सभी राइट्स अब शाहरुख़ की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिये हैं।
4.दिल आशना है / Dil Aashna Hai (1992)फ़्लॉप (Flop)हेमा मालिनी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में जितेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, दिव्या भारती, डिम्पल कपाडिया भी अहम भूमिका में हैं।
3.राजू बन गया जेन्टलमैन / Raju Ban Gaya Gentleman (1992)औसत (Average)शाहरुख़ के अलावा जूही चावला और नाना पाटेकर का अहम रोल था।
2.चमत्कार / Chamatkar (1992)फ़्लॉप (Flop)इस हॉरर कॉमेडी में नसीरुद्दीन शाह ने भूत की भूमिका निभाई है।
1.दीवाना / Deewana (1992)हिट (HIT)अरमान कोहली के छोड़ने पर यह शाहरुख़ को मिली जो पहली रिलीज़ फ़िल्म साबित हुई। शाहरुख़ को फ़िल्मफ़ेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला।

शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्मों का बॉक्स ऑफ़िस पर विश्लेषण / Box office Analysis of Shah Rukh Khan’s Movies

ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर4दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, पठान, जवान
ब्लॉकबस्टर8डर, करन अर्जुन, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी ग़म, ओम शान्ति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, चेन्नई एक्सप्रेस
सुपर हिट4परदेस, वीर-ज़ारा, चक दे! इंडिया, हैप्पी न्यू ईयर
हिट13दीवाना, बाज़ीगर, राम जाने, यस बॉस, देवदास, चलते चलते, कल हो न हो, मैं हूँ ना, डॉन, माय नेम इज ख़ान, रा वन, डॉन 2, जब तक है जान
सेमी हिट5कभी हाँ कभी ना, कभी अलविदा ना कहना, दिलवाले, डियर ज़िन्दगी, रईस
औसत9राजू बन गया जेन्टलमैन, अंजाम, चाहत, आर्मी, कोयला, बादशाह, जोश, हम तुम्हारे हैं सनम, पहेली
फ़्लॉप18चमत्कार, दिल आशना है, माया मेमसाहब, किंग अंकल, ज़माना दीवाना, गुड्डू, त्रिमूर्ति, इंग्लिश बाबू देसी मेम, डुप्लीकेट, दिल से.., फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, हे राम, अशोक, स्वदेस, बिल्लू, फ़ैन, जब हैरी मेट सेजल, ज़ीरो
डिजास्टर3ओह डार्लिंग! ये है इंडिया!, वन टू का फोर, ये लम्हे जुदाई के
कुल फ़िल्म
64अपडेट दिनांक : 02.11.2023
सफलता प्रतिशत 66.12%
(औसत एवं औसत से बड़ी हिट फ़िल्मों का योग / कुल फ़िल्म X 100) = 43/64 x 100 = 67 .18 %

विशेष नोट:- बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म के हिट या फ़्लॉप की घोषणा विभिन्न प्रमाणित स्रोत और बॉलीवुड ख़ज़ाना टीम के शोध पर आधारित है। यहाँ 'औसत से ऊपर (Above Average)' और 'औसत से नीचे (Below Average)' दोनों तरह की फ़िल्मों को 'औसत (Average)' फ़िल्म अर्थात 'सफल फ़िल्म' माना गया है।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in