29/04/2024

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार / Dadasaheb Phalke Award

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। ‘लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड’ के रूप में दिया जाने वाला ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत भारतीय सिनेमा के जनक माने जाने वाले दादासाहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। तब से लेकर अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये की धनराशि और स्वर्ण कमल, एक शॉल प्रदान की जाती है। अब वर्ष 2019 के लिये यह पुरस्कार सुपरस्टार रजनीकान्त को दिया गया जिसकी घोषणा भारत सरकार ने 1 अप्रैल, 2021 को की। इसके बाद 2020 में यह अवार्ड दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया गया। अब तक दादा साहब फाल्के पुरस्कार 52 कलाकारों को दिया जा चुका है।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कलाकार / List of Dadasaheb phalke award winners

क्रमांंकवर्षकलाकार कार्यक्षेत्र / फ़िल्म इंंडस्ट्री
1.1969देविका रानीअभिनेत्री / हिन्दी
2.1970बी. एन. सरकारनिर्माता / बंंगाली
3.1971पृथ्वीराज कपूरअभिनेता / हिन्दी
4.1972पंकज मलिकसंगीतकार / हिन्दी
5.1973रूबी मेयर्स (सुलोचना)अभिनेत्री / हिन्दी
6.1974बी. एन. रेड्डीनिर्देशक / तेलुगु
7.1975धीरेन्द्र नाथ गांगुलीअभिनेता-निर्देशक / बंंगाली
8.1976कानन देवीअभिनेत्री / बंंगाली
9.1977नितिन बोससिनेमैटोग्राफ़र-निर्देशक-पटकथा लेखक / हिन्दी-बंंगाली
10.1978रायचंद बोरालसंंगीतकार-निर्देशक / हिन्दी-बंंगाली
11.1979सोहराब मोदीअभिनेता-निर्देशक- निर्माता/हिन्दी
12.1980पी. जयराजअभिनेता-निर्देशक/हिन्दी-बंंगाली
13.1981नौशाद अलीसंंगीतकार/हिन्दी
14.1982एल. वी. प्रसादअभिनेता-निर्देशक- निर्माता/हिन्दी-तमिल-तेलुगु
15.1983दुर्गा खोटेअभिनेत्री / हिन्दी-मराठी
16.1984सत्यजित रायनिर्देशक / बंगाली
17.1985वी शांतारामअभिनेता-निर्देशक- निर्माता / हिन्दी-मराठी
18.1986बी. नागी रेड्डीनिर्माता/तेलुगु
19.1987राजकपूरअभिनेता-निर्देशक/हिन्दी
20.1988अशोक कुमारअभिनेता / हिन्दी
21.1989लता मंगेशकरगायिका / हिन्दी-मराठी
22.1990ए. नागेश्वर रावअभिनेता / तेलुगु
23.1991भालजी पेंढारकरनिर्देशक-निर्माता-पटकथा लेखक / मराठी
24.1992भूपेन हज़ारिकागायक / असमी
25.1993मजरूह सुल्तानपुरीगीतकार / हिन्दी
26.1994दिलीप कुमारअभिनेता / हिन्दी
27.1995राजकुमारअभिनेता / कन्नड़
28.1996शिवाजी गणेशनअभिनेता / तमिल
29.1997प्रदीपगीतकार / हिन्दी
30.1998बी. आर. चोपड़ानिर्माता / हिन्दी
31.1999ऋषिकेश मुखर्जीनिर्देशक / हिन्दी
32.2000आशा भोंसलेगायिका / हिन्दी-मराठी
33.2001यश चोपड़ानिर्देशक / हिन्दी
34.2002देव आनंदअभिनेता-निर्देशक/ हिन्दी
35.2003मृणाल सेननिर्देशक / बंंगाली
36.2004अदूर गोपालकृष्णननिर्देशक / मलयालम
37.2005श्याम बेनेगलनिर्देशक / हिन्दी
38.2006तपन सिन्हानिर्देशक / बंंगाली-हिन्दी
39.2007मन्ना डेगायक / हिन्दी
40.2008वी.के. मूर्तिसिनेमैटोग्राफ़र / हिन्दी
41.2009डी. रामानायडूनिर्माता / तेलुगु
42.2010के. बालाचंदरनिर्देशक / तमिल-तेलुगु
43.2011सौमित्र चटर्जीअभिनेता / बंंगाली
44.2012प्राणअभिनेता / हिन्दी
45.2013गुलज़ारगीतकार-निर्देशक / हिन्दी
46.2014शशि कपूरअभिनेता-निर्देशक / हिन्दी
47.2015मनोज कुमारअभिनेता-निर्देशक / हिन्दी
48.2016के. विश्वनाथअभिनेता-निर्देशक-पटकथा लेखक / तेलुगु
49.2017विनोद खन्नाअभिनेता / हिन्दी
50.2018अमिताभ बच्चनअभिनेता / हिन्दी
51.2019रजनीकान्तअभिनेता / तमिल-हिन्दी
52.2020आशा पारेखअभिनेत्री / हिन्दी
संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in