29/04/2024

ऐसी फ़िल्म जिसमें था सिर्फ़ एक एक्टर

1 min read

क्या आप जानते हैं ? कि भारत में एक ऐसी फ़िल्म बन चुकी है जिसमें एक ही अभिनेता ने काम किया है और वह फ़िल्म अपने इस कारनामे की वजह से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है !

जी हाँ ये फ़िल्म है महान कलाकार सुनील दत्त अभिनीत, निर्मित एवं निर्देशित 1964 में रिलीज ‘यादें’।

वर्ष 1964 में रिलीज़ हुई ‘यादें’ (Yaadein) एक ब्लैक एंड व्हाइट फ़िल्म थी। फ़िल्म की शुरुआत में ही लिखा आता है- वर्ल्ड फ़र्स्ट वन एक्टर मूवी

कहानी

इसमें सुनील दत्त (Sunil Dutt) का किरदार (अनिल) घर आता है और देखता है कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं है।  उसको लगता है वे दोनों उसको छोड़ कर चले गए हैं। आगे जब अनिल अकेला होता है, खुद से बातें करता है, वक़्त में पीछे जाता है, आसपास की चीज़ों से बात करता है और कहानी आगे बढ़ती है।

नर्गिस की आवाज़ एवं परछाई

फ़िल्म में नरगिस की आवाज़ सुनाई देती है जो सुनील दत्त की पत्नी होती हैं। फ़िल्म में जब पति-पत्नी की बहस दिखाई जाती है, तो पत्नी नज़र नहीं आती, सिर्फ़ उसकी आवाज़ सुनाई देती है, वो आवाज़ होती है नरगिस की। फ़िल्म के अ‍ंत में नरगिस छाया या परछाईं के रूप में नज़र आती है। नरगिस घर आती है और देखतीं है उनके पति ने फाँसी लगा ली। क्या सुनील बच जाते हैं, क्या सब ठीक हो जाता है, इसके लिए आप यह फ़िल्म देखें। इस फ़िल्म में दो गाने भी हैं जिन्हें लता मंगेशकर ने गाया है।

इस फ़िल्म को 1964 में सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़ीचर फ़िल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। साथ ही 1966 में बेस्ट सिनेमेटोग्राफ़र और बेस्ट साउंड का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी मिला था।

स्रोत / सन्दर्भ

 

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in