29/04/2024

बॉलीवुड की 10 सबसे लम्बी फ़िल्में

1 min read

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्मी बनी जो किसी न किसी मायने में खास हैं। ऐसी कई फिल्में भी हैं जो अपनी लम्बी अवधि को लेकर जानी गईं। हिंदी सिनेमा की ये सबसे लंबी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल भी रहीं। लंबी होने के बावजूद ये फिल्में उबाऊ नहीं थीं, आज भी दर्शक इन फिल्मों को याद करते हैं। आजकल बॉलीवुड में लगभग 2 घंटे की अवधि की फ़िल्में आने लगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फ़िल्में ऐसी भी हुई हैं जिनकी अवधि लगभग 5 घंटे से भी अधिक रही है। आइये जानते हैं बॉलीवुड की सबसे लम्बी 10 फिल्मों के बारे में।

1. एलओसी कारगिल (4 घंटे, 15 मिनट)

2003 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘एलओसी कारगिल’ (LOC Kargil) जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म को 18 बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर बनाया गया था। ये फ़िल्म 4 घंटे 15 मिनट लंबी है। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन अपनी लंबी होने की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रही।

2. मेरा नाम जोकर (4 घंटे, 4 मिनट)

एक भाग में बनी सबसे लंबी फिल्म की बात करें तो इसमें अव्वल नाम आता है राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ (Mera Naam Joker) का। राज कपूर की इस फिल्म में कुल 28 गाने थे। फिल्म इतनी ज्यादा लंबी थी कि सिनेमाघरों में फिल्म के दौरान दो बार इंटरवल हुआ करते थे। इस फिल्म को बनाने में राज कपूर को पूरे 6 साल का समय लगा था। यह फिल्म ओरिजिनल में वैसे तो 5 घंटे की थी लेकिन कट लगाने के बाद 4 घंटे 4 मिनट की रह गई।

3. संगम (3 घण्टे, 58 मिनट)

1964 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘संगम’ (Sangam) को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में वैजयंतीमाला, राज कपूर और राजेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आए थे। बॉलीवुड की ये रोमांटिक फ़िल्म 3 घंटे 58 मिनट लंबी थी। इसमें भी 2 इंटरवल किये गये थे।

4. लगान (3 घंटे, 44 मिनट)

हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपनी खास जगह बनाने वाली आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लगान’ (Lagaan) बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का रनिंग टाइम 3 घटे 44 मिनट का है। इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और इसके कैरेक्टर्स आज भी याद किए जाते हैं। इस फिल्म को ऑस्कर में भी नॉमिनेशन मिला और अंतिम 5 तक रही।

5. खतरनाक (3 घंटे, 43 मिनट)

संजय दत्त, फराह नाज़ और अनीता राज़ द्वारा अभिनीत खतरनाक 1990 में रिलीज हुई। इस फ़िल्म की लम्बाई 3 घंटे 43 मिनट थी। खतरनाक बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फ़िल्म का निर्देशन भरत रंगाचारी ने किया था।

6. मोहब्बतें (3 घंटे, 36 मिनट)

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ ही कई नए सितारों को लेकर 2000 में बनी ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) युवा वर्ग के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म के गाने और डायलॉग भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म मोहब्बतें का रनिंग टाइम 3 घंटे 36 मिनट था।

7. सलाम-ए-इश्क (3 घंटे, 36 मिनट)

2007 में बनी अनिल कपूर, सलमान खान, गोविंदा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘सलाम ए इश्क’ (Salaam-e-Ishq) का रनिंग टाइम 3 घंटे 36 मिनट था। कई बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद ये फिल्म बहुत ज्यादा सफल साबित नहीं हो पाई, लेकिन अपनी रनिंग टाइम की वजह से फिल्म चर्चा में बनी रही।

8. कभी अलविदा ना कहना (3 घंटे, 35 मिनट)

करण जौहर द्वारा निर्देशित तीन घंटे पैतीस मिनट लम्बी यह फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी थी। इस फिल्म को भारत के अलावा अन्य देशों में भी पसंद किया गया था। इस फ़िल्म में शाहरुख ख़ान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिन्टा ने अहम भूमिका निभाई है। ये सन् 2006 में रिलीज हुई थी।

9. जोधा अकबर (3 घंटे, 34 मिनट)

आशुतोष गोवरीकर द्वारा निर्देशित और ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय द्वारा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। इस फिल्म की रोचक कहानी और शानदार डायरेक्शन के चलते लोगों को 3 घंटे 34 मिनट लम्बी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

10. नरसिम्हा (3 घंटे, 34 मिनट)

नरसिम्हा 1991 में बनी, इसमें सनी देओल, डिम्पल कपाड़िया, उर्मिला मातोंडकर, रवि बहल और ओम पुरी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म एन चन्द्रा द्वारा निर्देशित है। इस फ़िल्म की अवधि तीन घंटे चौंतीस मिनट है। ये सनी देयोल की बेहतरीन फ़िल्मों में शुमार की जाती है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर (5 घंटे, 19 मिनट)

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित गैंग्स ऑफ़ वासेपुर (Gangs of Wassepur) इतनी लंबी बन गई कि इसे रिलीज करना मुश्किल हो रहा था, सिनेमाघर इसे रिलीज करने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद मेकर्स ने एडिटिंग के जरिए इस फिल्म का रनिंग टाइम कुछ कम किया। कई सारे सीन काटने के बाद भी फिल्म का रनिंग टाइम 5 घंटे 19 मिनट से कम नहीं हो पाया। आखिरकार फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने का फैसला किया। फिर तीन महीने के गैप में दोनों पार्ट रिलीज किए गए। कहानी के हिसाब से यदि इसको एक ही माना जाये तो बॉलीवुड की सबसे लम्बी फ़िल्म का खिताब भी ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ को ही जायेगा।

 

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in