29/04/2024

गिनीज़ बुक में शामिल 92 अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्म

1 min read

क्या आप जानते हैं ? कि भारत में एक ऐसी भी फ़िल्म है जो सबसे अधिक अवॉर्ड जीतने की वजह से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है !

जी हाँ ये बॉलीवुड फ़िल्म है ‘कहो ना… प्यार है’ (Kaho Naa… Pyar Hai)। यह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म के साथ में ऋतिक ने अपने धमाकेदार करियर की शुरुआत की थी। फ़िल्म ने विभिन्न केटेगरी में कुल 92 अवार्ड जीते। इतने सारे रिकॉर्ड जीतकर यह फिल्म गिनीज़ बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई। इतना ही नहीं यह फ़िल्म साल 2000 की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, वहीं फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ही थे। साथ ही बता दें कि ‘कहो ना… प्यार है’ कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म से प्रेरित है जिसका नाम है ‘रथा सप्तमी’ (Ratha Sapthami) जो साल 1986 में आयी थी। फिल्म में शिवराजकुमार और आशारानी मुख्य भूमिका में थे।

ऋतिक का धमाकेदार आगाज

फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना धमाकेदार आगाज करते हुए ऋतिक रोशन रातों रात सुपरस्टार बन गए।इस फ़िल्म के लिए राकेश रोशन को पहली बार निर्माता और निर्देशक के रूप में फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को एक ही फ़िल्म में यह दोनों पुरस्कार भी मिले। इसमें ऋतिक रोशन ने रोहित और राज की दोहरी भूमिका निभाई थी।

स्रोत / सन्दर्भ

  1. Filmfare @Twitter
  2. Wikipedia
संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in