बॉलीवुड के ऑलटाइम टॉप-10 होली गीत

होली के सदाबहार गानों के बिना ये रंगों से सराबोर त्योहार अधूरा है, बिना नाच और गाने के होली नहीं मनाई जा सकती। सिनेमा और त्योहारों का आपस में बड़ा जबरदस्त कनेक्शन है। बॉलीवुड में अक्सर बड़े बैनर अपनी फिल्मों के लिए त्योहारों को चुनते हैं और ऐसे में सबसे रंगीला त्योहार है होली। होली जैसे रंगभरे त्योहार में बॉलीवुड के गाने मस्ती का तड़का लगा देते हैं। चाहे अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का गाना ‘गो पागल’ हो, या फिर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का शीर्षक गीत हो, लेकिन होली के गानों की बात जब भी आती है तो उसे अमिताभ बच्चन का ‘रंग बरसे भीगे चुनरिया’, और फिल्म शोले का ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ जैसे गाने अपने आप जुबान पर चढ़ जाते हैं।
बॉलीवुड के ऑलटाइम टॉप-10 होली गीत / Alltime Top 10 Holi Songs of Bollywood
10. सोनी सोनी अंखियों वाली / Soni soni ankhiyon vali (मोहब्बतें, 2000)
फ़िल्म मोहब्बतें का गीत उदित नारायण ने गाया है जिसका संगीत दिया है जतिन-ललित ने और गीत लिखे हैं आनन्द बक्शी ने। युवा जोश की मस्ती से भरा ये गीत बेहद लोकप्रिय है। गीत के फ़िल्मांकन में शाहरुख ख़ान और ऐश्वर्या राय को भी देखा जा सकता है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=OpLD97fG9Hw[/embedyt]9. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली / Do Me A Favour Lets Play Holi (वक्त- द रेस अंगेस्ट टाइम, 2005)
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फ़िल्माया ये होली गीत बॉलीवुड के सबसे अच्छे गीतों में से एक माना जाता है। समीर के लिखे गीत के बोलों को संगीत दिया है अनु मलिक ने। इस गीत को गाया है अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=uyh9jYSGpCg[/embedyt]8. जय जय शिवशंकर / Jai Jai Shivshankar (वॉर, 2019)
जय जय शिवशंकर आज मूड है भंयकर हम उडने दो… फ़िल्म वॉर के इस गाने ने साल 2019 में तहलका मचा दिया था। इस गाने में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बेहतरीन डांस जुगलबंदी देखी जा सकती है। गाने को गाया विशाल ददलानी और बेनी दयाल ने और संगीत दिया है विशाल-शेखर की जोड़ी ने। गाने के बोल लिखे है कुमार ने।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oGneAab3e88[/embedyt]7. अंग से अंग लगाना / Ang se ang lagana (डर, 1993)
‘डर’ फिल्म का गाना ‘अंग से अंग लगाना सजन हमे ऐसे रंग लगाना’। जूही चावला, अनुपम खेर, तन्वी आजमी, सनी देओल और शाहरुख़ खान पर फिल्माया यह गाना होली के रंगों को और भी रंगीन कर देता है। गाने के बोल और कलाकारों का डांस नाचने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को गाया है अलका याग्निक ने और विनोद कुमार राठौर ने। गाने को लिखा है आनंद बक्शी ने।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bue7fClXlkI[/embedyt]6. आज न छोड़ेंगे / Aaj Na Chhodenge (कटी पतंग, 1971)
राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म ‘कटी पतंग’ का गाना ‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली’ होली की मस्ती और उसकी खुशी को और बड़ा देता है। यह गाना गाया है किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने। आनंद बक्शी के लिखे इस गाने को संगीत से सजाया है आर डी बर्मन ने। (गाना यू-ट्यूब पर देखा जा सकता है)
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=aXRgtVFnzbc [/embedyt]5. होली के दिन दिल खिल जाते हैं / Holi ke din dil khil jate hain (शोले, 1975)
बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म शोले का गाना ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ होली के दीवानो का आलटाइम फेवरेट है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की हसीन जोड़ी पर फिल्माया यह गाना अलग ही जोश भर देता है। गाने को गाया है किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने और संगीत दिया है आर डी बर्मन ने।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=SSy6HxsXILo[/embedyt]4. अरे जा रे हट नटखट / Are Ja re hat natkhat (नवरंग, 1959)
‘अरे जा रे हट नटखट’ बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत से लेकर अब तक इस गाने का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है। नवरंग फिल्म का ये गाना अपने अनोखे फिल्मांकन की वजह से एक अलग मिसाल है। आशा भोंसले और महेंद्र कपूर की आवाज से सजा और अभिनेत्री संध्या के बेमिसाल डांस से सजा ये गाना होली के गानों में टॉप 5 पर आता है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5JbMjD2IAxA[/embedyt]3. बलम पिचकारी / Balam pichkari (ये जवानी है दिवानी, 2013)
आज के युवा वर्ग में फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ का गाना ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’ बहुत पसंद किया जाता है। DJ पर अक्सर इस गाने पर युवा झूमते दिखाई देते हैं। इस गाने में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के मस्ती भरे डांस और जबरदस्त संगीत से भरा यह गाना होली के माहौल को और भी जोश देता है। प्रीतम के म्यूजिक और शाल्मली खोलगडे के साथ विशाल डडलानी के गाये इस गाने की मस्ती सर चढ़ कर बोलती है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0WtRNGubWGA[/embedyt]2. होली खेले रघुबीरा / Holi khele raghuveera (बाग़बान, 2003)
1. रंग बरसे / Rang Barse (सिलसिला, 1981)
‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे’ – ‘सिलसिला’ फिल्म के इस गाने के बिना होली का त्यौहार कभी पूरा नहीं हो सकता। अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच की नोकझोक पर फिल्माया गया यह गाना होली की मस्ती को दोगुना कर देता है। इस गाने का ‘क्रेज’ इतना है कि 1981 से लेकर आज तक ये गाना हर किसी का पसंदीदा है और इसे कई बार रीमिक्स भी किया जा चुका है। इस गाने को अमिताभ बच्चन ने गाया था। इस गाने का सबसे दिलचस्प पहलू ये कि इसे अमिताभ बच्चन के पिताजी कवि हरिवंश राय बच्चन ने लिखा था। अमिताभ बच्चन, रेखा, संजीव कुमार और जया भादुरी पर फिल्माया गया ये गाना ‘सिलसिला’ फिल्म की असली ‘हाईलाइट’ था।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Jf92MOkrbEw[/embedyt]दशकों के अनुसार बॉलीवुड टॉप-10 के होली गीत
होली, भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह रंगों का त्योहार है और वसंत का स्वागत करता है। स्वादिष्ट भोजन, जीवंत रंगों के टन और पूरे दिन आनंद लेने के लिए होली गीतों के बिना होली क्या है! हम आपके लिए क्लासिक से लेकर सर्वश्रेष्ठ नवीनतम बॉलीवुड हिंदी गीतों (Best Latest Bollywood Hindi Songs) की एक सूची प्रस्तुत कर रहे हैं। जब से बॉलीवुड शुरू हुआ तब से हमारे भारतीय त्योहार कहानी का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। क्लासिक मूवीज में, भारत के लोकप्रिय और त्योहारों में से एक के लिए एक गीत जोड़ना अनिवार्य था। वास्तव में, सभी समय के सबसे लोकप्रिय गीतों (Most Popular Songs of All Time) में से कुछ विशेष रूप से होली गीत हैं।
हम आपके लिए लाये हैं ऑल-टाइम क्लासिक बॉलीवुड होली गीत (All-Time Classic Bollywood Holi Songs)।
बॉलीवुड के टॉप-10 होली गीत (1940-1960) / Top-10 Classic Holi Songs Bollywood
- जमुना तट श्याम खेले होरी… (औरत, 1940)
- डारो रे रंग डारो रे रसिया… (जोगन, 1950)
- होली खेले नन्दलाल बिरज में… (राही, 1953)
- खेलो रंग हमारे संग… (आन, 1953)
- होली खेले नन्दलाला… (माशूक़ा, 1953)
- होली आयी प्यारी प्यारी भर पिचकारी… (पूजा, 1954)
- मत मारो श्याम पिचकारी… (दुर्गेश नन्दिनी, 1954)
- होली आयी रे कन्हाई, रंग बरसे… (मदर इंडिया, 1958)
- अरे जा रे हट नटखट (नवरंग 1959)
- तन रंग लो जी आज मन रंग लो… (कोहिनूर, 1960)
बॉलीवुड के टॉप-10 होली गीत (1961-1980)
- आज ना छोड़ेंगे… (कटी पतंग, 1970)
- पिया तोसे नैना… (गाईड, 1965)
- होली खेलत नन्दलाल.. (गोदान, 1963)
- लायी हैं हज़ारों रंग होली… (फूल और पत्थर, 1966)
- होली के दिन.. (शोले, 1975)
- फागुन आयो रे.. (फागुन, 1973)
- जय जय शिव शंकर (आप की कसम, 1974)
- होली आयी रे मस्तानों की टोली… (ज़ख़्मी, 1975)
- नन्दलाला, होली खेले बिरज में धूम मची रे… (मस्ताना, 1970)
- होली रे होली रंगों की होली… (पराया धन, 1970)
बॉलीवुड के टॉप-10 होली गीत (1981-2000)
- रंग बरसे भीगे चुनरवाली… (सिलसिला, 1981)
- होलिया में उड़े रे गुलाल… (बिछुड़ा, 1994)
- अंग से अंग लगाना… (डर, 1993)
- मोहे छेड़ों न… (लम्हे, 1993)
- सोनी सोनी (मोहब्बतें, 2000)
- मल दे गुलाल मोहे, आयी होली आयी रे… (कामचोर, 1982)
- जोगी जी हाँ… (नदिया के पार, 1982)
- होली आयी, होली आयी… (मशाल, 1984)
- सात रंग में खेल… (आख़िर क्यों, 1985)
- भागी रे भागी ब्रज बाला (राजपूत, 1982)
बॉलीवुड के टॉप-10 होली गीत (2001-2020)
- होली खेले रघुवीरा… (बागबान, 2003)
- बलम पिचकारी… (ये जवानी है दिवानी, 2013)
- डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली… (वक्त, 2005)
- बद्री की दुल्हनियाँ… (बद्रीनाथ की दुल्हनियाँ, 2017)
- जय जय शिव शंकर… (वॉर, 2019)
- गो पागल… (एलएलबी-2, 2017)
- तुम तक… (रांझणा, 2013)
- होली आई रे… (पद्मावत, 2018)
- मोहे रंग दो लाल… (बाजीराव मस्तानी, 2015)
- लहू मुँह लग गया… (राम लीला, 2013)
