14/05/2024

2023 की टॉप 5 हिन्दी फ़िल्में

1 min read
साल 2023 बॉलीवुड के लिए बहुत कमाई करने वाला साल रहा। पहली बार हिन्दी फ़िल्मों ने इंडिया में ही 500 करोड़ रुपये का नेट कलैक्शन किया। पठान, जवान, गदर 2 ने एक ही साल में 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली। हिन्दी सिनेमा जगत में ऐसा पहली बार हुआ। हालांकि ये तीनों मसाला फ़िल्में रही लेकिन कुछ अच्छी फ़िल्में भी आईं जिसमें मेरे अनुसार टॉप 5 इस प्रकार हैं-

1. 12th फेल

निसन्देह ये इस साल की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म 2005 बैच के IPS मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है। चंबल में रहने वाला एक 12th फेल लड़का कैसे IPS बनता है यही इसमें दिखाया गया है। पूरी फ़िल्म बहुत प्रेरणादायक है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले हर छात्र को ये फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए। IMDb पर इस फ़िल्म की रेटिंग 9.2 है। बॉक्स आफिस पर भी इसने करीब 50 करोड़ का कलैक्शन किया और हिट रही।

2. ओएमजी-2

पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की ये फिल्म हर उस माता पिता को देखनी चाहिए जिनका 12-18 साल का बच्चा हो। फ़िल्म बहुत ही शानदार है और एडल्ट कंटेंट होने के बावजूद सभी के लिए देखने लायक है। बेहतरीन सामाजिक सन्देश देने वाली ये फ़िल्म ज़रूर देखी जानी चाहिए। IMDb पर इसकी रेटिंग 7.6 है।

3. द वैक्सीन वार

कोरोना काल में भारत द्वारा बनाई गई वैक्सीन पर ये फ़िल्म आधारित है। नाना पाटेकर ने डॉ बलराम भार्गव की भूमिका निभाई है जो वैक्सीन बनाने वाली सरकारी संस्था के निदेशक हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी सनसनी बनाने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ही इस फ़िल्म का डायरेक्शन किया हैं। आज IMDb पर इसकी रेटिंग भी 7.6 है।

4. सिर्फ़ एक बन्दा काफ़ी है

मनोज वाजपेयी की ये सिर्फ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाई है। साधु संतों के भेष में बैठे ढोंगी बाबाओं की पोल खोलती ये फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फ़िल्म देखते ही पता चल जाती है कि किस बाबा को कठघरे में लिया गया है। देश की भोली भाली जनता को ये फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए। ये फ़िल्म सीधे ओटीटी (जी5) पर रिलीज हुई। वर्तमान में इसकी IMDb रेटिंग 7.9 है।

5. एनिमल

एडल्ट कंटेट से भरी इस फ़िल्म को इग्नोर करना बहुत मुश्किल है। जबरदस्त एक्शन और इमोशन से भरी इस फ़िल्म की शानदार मेकिंग इसे देखने लायक बनाती है। हर सिने प्रेमी को ये फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए। फ़िल्म के सभी गाने हिट हैं। एक खास वर्ग की भयंकर आलोचना के बावजूद इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दुनियाभर में करीब 900 करोड़ रुपये की कमाई इसने कर ली है।
इन 5 फ़िल्मों के अलावा विक्की कौशल की सैम बहादुर, शाहरुख खान की जवान और डंकी, अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा, सलमान-कैटरीना की टाइगर 3, रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार, सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनूं और वरुण धवन-जानवी कपूर की बवाल भी इस साल देखने लायक रहीं।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole