‘विक्रम वेधा’ के रीमेक में नज़र आयेंगे ऋतिक रोशन और सैफ़ अली ख़ान, जून से शुरू होगी शूटिंग

तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के हिन्दी रीमेक को लेकर काफी लम्बे समय से बातें चल रही हैं। निर्देशक नीरज पांडे (Neeraj Pandey) यह फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ शुरू करना चाहते थे, जो बाद में आमिर खान (Aamir Khan) के पास भी पहुंची। इन दोनों कलाकारों से बात नहीं बन पाने के बाद नीरज पांडे ने अब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से विक्रम वेधा रीमेक (Vikram Vedha Remake) के लिए हाथ मिलाया है। ऋतिक रोशन काफी समय से इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार जून के महीने से इसका पहला शेड्यूल शुरू कर देंगे। सैफ अली ख़ान (Saif Ali Khan) फ़िल्म में पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट नज़र आएंगे। ऐसे में, इस फिल्म में उन्हें एक साथ देखना काफी रोमांचक होने वाला है!
सूत्रों के अनुसार, “ऋतिक के लिए किरदार से जुड़ी कुछ तैयारी अभी से शुरू हो गयी है, वहीं किरदार के तैयारी के लिए मई का महीना अधिक इंटेंस होगा।” फिल्म को पुष्कर और गायत्री की निर्देशक जोड़ी द्वारा ही निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने मूल फिल्म को भी निर्देशित किया था। वर्तमान में, वे प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं, जिसमें वह चीजों को फाइनल कर रहे हैं और शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस रहे हैं।
फिल्म ‘विक्रम वेधा रीमेक’ का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ही करेंगे, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी। इस समय ये दोनों फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं और शूटिंग लोकेशन्स से लेकर कैरेक्टर्स के लुक्स फाइनल कर रहे हैं।
याद रहे कि मूल फ़िल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फ़िल्म दर्शकों के साथ समीक्षकों द्वारा भी बहुत सराही गयी।
