रणबीर कपूर और यश की रामायण का धमाकेदार टीजर रिलीज

आखिरकार जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया। नितेश तिवारी की मच अवेटेड और मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक रिलीज कर दी गई, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। टीजर में जबरदस्त VFX देख सब हैरान रह गए। दो सबसे बड़े पौराणिक किरदारों राम और रावण की अमर लड़ाई रणबीर और यश के बीच काफी दमदार होगी, और इसकी साफ झलक दिखी।
करीब 5,000 साल पुरानी इस गाथा को दुनिया भर में 2.5 अरब लोग पूजते हैं। अब नमित मल्होत्रा की रामायण को एक दो पार्ट में बनी लाइव-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसकी स्केल अब तक के सबसे बड़े हॉलीवुड टेंटपोल्स जैसी है। इस फिल्म में हॉलीवुड और भारत के नामचीन कास्ट और टेक्निशियन पहली बार इतनी बड़ी पार्टनरशिप में एक साथ आ रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का नाम असल में ‘रामायणम्’ है। इसका अंग्रेजी नाम #Ramayana है।
रामायण के टीजर का धमाकेदार आगाज़

दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई इवेंट का आगाज़ हो गया है। रामायण: द इंट्रोडक्शन के ग्लोबल लॉन्च के साथ इस जबरदस्त यूनिवर्स की पहली झलक सबके सामने आ चुकी है। इसमें दो सबसे बड़े पौराणिक किरदारों राम बनाम रावण की अमर लड़ाई को फिर से दिखाया जाएगा। इस लॉन्च को वाकई ग्लोबल बना दिया गया है, जहां इसकी भारत के नौ बड़े शहरों में एक साथ फैन स्क्रीनिंग्स हुईं है, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर जबरदस्त बिलबोर्ड टेकओवर ने माहौल बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट को विजनरी प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा ने लीड किया है, और सुपरस्टार यश इसके को-प्रोड्यूसर हैं। इसमें ऑस्कर विजेता टेक्नीशियनों, हॉलीवुड के टॉप क्रिएटर्स और भारत के सबसे बड़े एक्टर्स की टीम एक साथ आई है ताकि भारतीय संस्कृति में रची-बसी इस गाथा को एक नए जमाने की सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदला जा सके, जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए बनाई जा रही है।
रामायण की कहानी

एक ऐसा राक्षस बालक जन्म लेता है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं करता और वही बन जाता है रावण। सबसे डरावना और अजेय राजा, जिसकी दहाड़ से आसमान कांप उठता है। उसका मकसद साफ है, उस विष्णु को खत्म करना, जो हमेशा उसकी जाति के खिलाफ खड़े हुए। इसे रोकने के लिए विष्णु खुद धरती पर आते हैं, लेकिन अपनी सबसे कमजोर रूप में यानी एक इंसानी राजकुमार के रूप में, जिसका नाम राम है। यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण, इंसान बनाम अमर, उजाला बनाम अंधेरा की वो लड़ाई जो कभी खत्म नहीं होती। ये है रामायण, एक ऐसी कहानी जो ब्रह्मांड की लड़ाई, किस्मत की ताकत और अच्छाई की जीत को दिखाती है। एक ऐसी गाथा जो आज भी करोड़ों लोगों के मन और सोच को दिशा देती है।
रामायण के कलाकार
इस बार रामायण की कास्टिंग ही किसी महाकाव्य से कम नहीं है। इंडिया के सबसे बड़े सितारों को एक साथ लाकर जो टीम बनी है, वो वाकई स्पेशल है।
- भगवान राम के रोल में हैं रणबीर कपूर — जो भारतीय सिनेमा की चौथी पीढ़ी के आइकन माने जाते हैं।
- लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे हैं यश — पैन-इंडिया सुपरस्टार और इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी।
- साई पल्लवी बनी हैं माँ सीता — अपनी सादगी और गहराई के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस।
- हनुमान जी के दमदार रोल में हैं सनी देओल — जो दशकों से एक्शन हीरो के तौर पर दर्शकों के दिलों में बसे हैं।
- लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं रवि दुबे — राम के वफादार भाई के किरदार में।
हंस जिमर और ए.आर. रहमान पहली बार एक साथ

रामायण का बजट
फिल्म के संदर्भ में इस बात की चर्चा भी हो रही है कि यह भारतीय सिनेमा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बजट की फिल्म है जिसके दोनों भागों को बनाने के लिए लगभग 1200 करोड़ से भी अधिक की राशि लग रही है। फिल्म में रणवीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फ़िल्म के गाने ऑस्कर विजेता एआर रहमान के सुर से सजे हुए हैं जिसमें कवि एवं रामकथा वाचक डॉ कुमार विश्वास के लेखन का जादू दिखाई देगा। डॉ. कुमार विश्वास के गीत आज के समय में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं तथा फिल्मों में यदा-कदा लेखन के बावजूद इससे पहले भी उनके फिल्मी गीतों का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलता रहा है।
कैसा है रामायण का टीजर?
“जब से समय का अस्तित्व है, तीनों दुनिया पर त्रिदेव का राज है, ब्रह्मा- जो रचते हैं, विष्णु- जो रक्षा करते हैं, शिव- जो संहार करते हैं मगर जब उनकी रचना तीनों लोक पर कब्जा करने के लिए उतावली होती है, तब सभी युद्धों को खत्म करने वाला युद्ध शुरू होता है”
इसके ठीक बाद भगवान राम के रूप में रणबीर और रावण के रूप में यश के किरदारों की झलक मिलती है हालांकि इन्हें भी CGI इफेक्ट के जरिए ही दिखाया गया। फिल्म के खूबसूरत इन्ट्रोडक्शन प्लेट के जरिए इसके एक्टर्स और उनके किरदारों से भी परिचय करवाया गया। आगे स्क्रीन पर फिल्म का नाम आता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि देवनागरी लिपि में इसे ‘रामायणम्’ लिखा गया है, वहीं रोमन में इसे “Ramayana” ही रखा गया। इसके बाद यश और रणबीर की झलक दिखाई गई। भगवान राम के रूप में रणबीर जंगल के बीच धनुष-बाण चलाते दिखते हैं। इस दौरान उनका चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया जाता। वहीं दूसरी तरफ यश गहरे अंधेरे के बीच रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा ढका हुआ है। यहां उनकी भी झलक मात्र दिखती है। दोनों को पूरी तरह न दिखाकर मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। इस दौरान उन्होंने हल्के और डार्क रंगों का भेद कर बड़ी सावधानी से अच्छाई और बुराई का अंतर भी बतला दिया।
