बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार जल्द ही अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं जो उनकी 2026 की पहली फ़िल्म होगी। उनके लिए 2025 भी अच्छा रहा था, क्योंकि चारों में से कोई फिल्म फ्लॉप नहीं रही। इसी बीच 10 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ आ रही है, जिसके पहले गाने को ‘धुरंधर 2’ के साथ अटैच किया गया है। फ़िल्म का नया पोस्टर आज रिलीज किया गया है।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। जिनमें से ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ को इसी साल रिलीज किया जाना है हालांकि, शुरुआत भूत बंगला से ही होगी, जिसे पहले 2 अप्रैल से पोस्टपोन किया गया। अब एक बार फिर 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार के लिए 2025 भी ठीक-ठाक रहा था, क्योंकि कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही थी। अब उनके पास एक बड़ी हिट देने का मौका है लेकिन उससे पहले ही ‘भूत बंगला’ के पहले गाने को लेकर क्या प्लानिंग हो गई है।
‘भूल भुलैया’ की याद दिलाएगा ‘भूत बंगला’ का गाना
कुछ वक्त पहले ही जानकारी मिली थी कि ‘धुरंधर 2’ के साथ भूत बंगला का पहला गाना अटैच किया जाएगा. हालांकि, उससे पहले ही गाने की लॉन्चिंग है, लेकिन कहां और कब होगी? जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन का काम आखिरकार शुरू हो गया है हालांकि, मेकर्स ने इसे शुरू करने के लिए एक अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव, इंडस्ट्री-स्टाइल रिवील चुना है। एकता कपूर के घर पर क्या कुछ होने वाला है? हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी जिससे पता लगा कि ‘भूत बांगला’ के पहले गाने का नाम है- ‘रामजी आके भला करेंगे’। इसी बीच पता लगा कि प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने घर पर एक छोटे से लॉन्च में गाने को रिलीज करेंगी। यह इवेंट एक बंद कमरे में प्रीव्यू के तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद फिल्म के पूरे प्रमोशनल रोलआउट के लिए बज क्रिएट करना है। एकता कपूर अपने घर पर ‘भूत बंगला’ का पहला प्रमोशनल सॉन्ग लॉन्च होस्ट करेंगी। इस ट्रैक में अक्षय कुमार पूरे डांस मोड में होंगे हालांकि, चर्चा है कि यह दर्शकों को OG ‘हरे राम हरे कृष्णा’ वाइब की याद दिलाएगा, जो कि ‘भूल भुलैया’ का गाना है जिससे उनकी सिग्नेचर एनर्जी वापस आ जाएगी।
भूत बंगला की स्टारकास्ट
दरअसल यह लॉन्च एक एक्सक्लूसिव प्रीव्यू होगा। ‘भूत बंगला’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही तबू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी फिल्म का हिस्सा हैं जबकि, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है। हालांकि, मेकर्स ने कहानी की डिटेल्स को सीक्रेट रखा है।
Turn your traffic into cash—join our affiliate program!
Invite your network, boost your income—sign up for our affiliate program now!
Sign up now and access top-converting affiliate offers!
Join our affiliate program today and start earning up to 30% commission—sign up now!
Unlock top-tier commissions—become our affiliate partner now!
Join our affiliate program today and earn generous commissions!
Earn passive income on autopilot—become our affiliate!
Promote our brand and watch your income grow—join today!