11/07/2026

अक्षय-सारा-धनुष स्टारर ‘अतरंगी रे’ ओटीटी पर रिलीज होगी

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) का पहला लुक जारी कर दिया गया है। तीनों सितारों ने एक दूसके के लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही बताया गया है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) में रिलीज किया जाएगा। शेयर किए गए वीडियो से पता चल रहा है कि फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है, जो प्यार में पागल है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे।

अक्षय कुमार ने सारा अली खान के किरदार को शेयर कर लिखा है: “एक लड़की प्यार में पागल…मिलिए अतरंगी नंबर एक रिंकू से” बता दें ‘अतरंगी रे’ साउथ सुपरस्टार धनुष की ये आनंद एल राय के साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों रांझणा (Raanjhana) में काम कर चुके हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कलर येलो प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है। साल 2020 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी।

 

अतरंगी रे की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज से सभी लीड किरदारों का परिचय करवाया है। सबसे पहले धनुष का लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, मिलिए विष्णु से, हमारा पहला कैरेक्टर। ये किसी भी एक्टर द्वारा प्ले किया जा सकता था, नेशनल अवॉर्ड्स से थलाइवा कहे जाने वाले, ये हर किसी को खुश रखते हैं। जी हां, आपने सही पहचाना, ये धनुष हैं। पोस्टर में धनुष एक आम यंग लड़के की तरह नजर आ रहे हैं।

दूसरा परिचय सारा ने अक्षय कुमार के किरदार को दिखाया है, जिसमें वो कभी राजा की तरह तो कभी ढोल बजाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, अतरंगी स्टाइल में एंट्री करते हैं हर बार। नेक्स्ट लेवर एनर्जी, अद्भुत प्यार। उनके सामने सब मान लें हार। तो हो जाइए तैयार, टू मीट मिस्टर अक्षय कुमार।

सबसे आखिरी में सारा ने अपने किरदार रिंकू से मुलाकात करवाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, और आखिरकार समय आ चुका है रिंकू से मिलने का। इसे अपना सारा प्यार दीजिए और ये आपको धन्यवाद कहेगी। बिहार से आई है ये छोरी, और ये दिल है ऑफ दिस अतरंगी लव स्टोरी।

आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज, कलर यैलो प्रोडक्शन्स और केप ऑफ गुड फिल्म ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 24 नवम्बर को रिलीज किया जाएगा।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole