‘शहज़ादा’ में ‘कैरेक्टर ढीला है’ को रीक्रिएट करेंगे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के उभरते स्टार कार्तिक आर्यन, जो शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के सिनेमा को देखकर बड़े हुए हैं, पूरी तरह से बॉलीवुड फ्रीक हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी फ़िल्म ‘शहज़ादा’ (Shehzada), जो कि पहले 8 फ़रवरी को रिलीज होने वाली थी को अब एक हफ़्ते बाद 17 फ़रवरी को रिलीज होगी। जिससे शाहरुख की हालिया रिलीज ‘पठान’ का बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी रहे। यहाँ कार्तिक ने शाहरुख के प्रति अपना फ़ैन बॉय प्रेम और सम्मान को जाहिर किया। इसके अलावा कार्तिक हाल ही में आमिर खान के साथ भी नजर आए। वहीं सलमान खान की बातों को सीरियसली फ़ोलो करने की बात कार्तिक ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कबूल की थी और ‘भूल भूलैया 2’ में वे अक्षय कुमार को ट्रिब्यूट देते हुए टाइटल सॉन्ग पर डांस कर चुके हैं।
‘शहज़ादा’ में दिखेगा ‘कैरेक्टर ढीला है’ का नया वर्जन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने अपनी फ़िल्म ‘शहजादा’ में सलमान खान को एक खास अंदाज में ट्रिब्यूट देने का फ़ैसला किया है। इस बारे में करीबी सूत्र ने बताया, “कार्तिक और उनके निर्देशक, रोहित धवन का मानना है कि सलमान खान की 2011 की रिलीज़ ‘रेडी’ (Ready) की तरह ‘शहज़ादा’ एक कंप्लीट फ़ैमिली फ़िल्म है। अब जबकि फ़िल्म एक हफ़्ते के लिए पोस्टपोन हो गई है तो ऐसे में कार्तिक और मेकर्स फ़िल्म में एक नए गाने को जोड़कर फ़ैंस को सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि ‘शहजादा’ में सलमान की फ़िल्म ‘रेडी’ का गाना ‘कैरेक्टर ढीला है’ का नया वर्जन देखने को मिलेगा।” गाने की शूटिंग फिलहाल मलाड के मड आइलैंड में की जा रही है और इस गाने को कार्तिक पर फ़िल्माया जा रहा है। भूल भूलैया टाइटल ट्रैक की तरह इस गाने को भी बॉस्को कोरियोग्राफर करेंगे। ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोईराला भी नजर आएंगी। इस फ़िल्म को निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन निर्देशित कर रहे हैं जो इससे पहले ‘देसी बॉयज़’ (Desi Boyz) और ‘ढिशूम’ (Dishoom) बना चुके हैं। यह फ़िल्म 17 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
