14/05/2024

‘RRR’ के बाद आने वाली वो फ़िल्में जिनमें छिपी हैं पौराणिक कथाएं

1 min read

आरआरआर (RRR) के बाद भारतीय सिनेमा जगत में कई अन्य पौराणिक फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं। फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आरआरआर को चारों दिशाओं से तारीफें मिल रही हैं। राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट समेत सभी कलाकारों के अभिनय को सरहाया जा रहा है। राजामौली की पौराणिक क्लाइमेक्स फिल्म में राम चरण भगवान राम के अवतार में दिखाई दिए है।

आदिपुरुष / Adipurush

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) फिल्ममेकर ओम राउत बना रहे हैं। निर्देशक ओम राउत इससे पहले अजय देवगन के साथ तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर से जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दे चुके हैं। आदिपुरुष को लेकर पहले से ही काफी बज बन चुका है। फिल्म में सैफ अली खान, रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आदिपुरुष से अभिनेता प्रभास का पहला लुक सामने आ चुका है। इसी के साथ एक बड़ा खुलासा भी किया है। जिसे सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का पहला लुक इसी रामनवमी को फैंस के सामने आने वाला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म आदिपुरुष की कहानी पौराणिक कथा रामायण (Ramayana) पर आधारित बताई जा रही है। यह पहली बार होगा जब रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर अनोखे अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म आदिपुरुष का निर्माण टी सीरीज के बैनर तले किया गया है। जिसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म आदिपुरुष में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। कोरोना की वजह से कई बार रिलीज टल चुकी है लेकिन अब आदिपुरुष के 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने की प्रबल संभावना है।

ब्रह्मास्त्र / Brahmāstra

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीन पार्ट बनाए गए हैं, जिसका पहला पार्ट भगवान शिवा की कहानी पर आधारित होगा। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन (Naga Arjun) के अलावा उनके बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा भी फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फ़िल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 5 साल से बन रही यह ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी।

राम सेतु / Ram Setu

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा भी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। बता दें कि राम सेतु का मुहूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया था। यह फ़िल्म एक पुरातत्वविद् के जीवन पर आधारित है, जो इस बात की जांच कर रहा है कि राम सेतु वास्तविकता है या मिथक। इस फ़िल्म के लिए अक्षय कुमार ने अब तक का सबसे लंबा समय दिया है। राम सेतु इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

रामायण / महाभारत

महाभारत फिल्म में द्रौपदी के नजरिए से कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म के लिए मधु मंटेना और दीपिका पादुकोण ने साथ आने का फैसला किया है। फिल्म पर अब और रिसर्च जारी है। महाभारत के बनाने से पहले मधु मंटेना ने रामायण बनाने का फैसला किया है। फिल्ममेकर ने फिलहाल किस स्टार को कास्ट किया है उसका खुलासा नहीं किया है। पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म में किसे कास्ट किया जाएगा फैंस को यह जानने की काफी उत्सुकता है।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole