14/05/2024

‘एनिमल’ का नया गाना ‘पापा मेरी जान’ रिलीज

1 min read

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद रणबीर कपूर एक और बड़ी फिल्म ‘एनिमल’ के साथ हाजिर होने वाले हैं। पहली बार वह साउथ ब्यूटी ‘रश्मिका मंदाना’ के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करते देखे जाएंगे। इस मूवी की रिलीज को ज्यादा दिन नहीं बचा है। ऐसे में मेकर्स एक-एक अपडेट शेयर करते जा रहे हैं। फिल्म का तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स एक-एक कर फिल्म से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे कि मूवी को लेकर उनका क्रेज बरकरार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं और अब तीसरा गाना सोनू निगम की आवाज में आउट हो चुका है। गाने में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी लग रही है।

बाप-बेटे के रिश्ते को दिखाता है ‘पापा मेरी जान’

कबीर सिंह‘ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब रणबीर कपूर के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘एनिमल’ से कुछ पोस्टर्स और दो गाने ‘हुआ मैं’ और ‘सतरंगा’ रिलीज किए जा चुके हैं। इनमें रणबीर और रश्मिका की केमेस्ट्री ने फैंस का दिल छू लिया है। वहीं, अब तीसरा सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें बाप-बेटे के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है। गाने की शुरुआत रणबीर कपूर के बचपन से होती है। पूरे गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच की केमेस्ट्री को दिखाया गया है। ये फिल्म एक बदले की कहानी है। ‘पापा मेरी जान’ गाने में रणबीर के मन में अपने पिता के लिए इसी बदले की आड़ में कुछ करने का जुनून देखा जा सकता है। गाने को लिखा है राज शेखर ने और संगीतबद्ध किया है हर्षवर्धन रामेश्वर ने। गाने को सोनू निगम ने सुरीली आवाज में गाया है जो रिलीज होते ही धूम मचाने लगा है। 1 दिसंबर को ‘एनिमल’ पांच भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। हिंदी के अलावा ये फिल्म कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर‘ से होगा।

स्टारकास्ट में शामिल हैं बॉबी देओल भी

फिल्म में इन तीन नामी स्टार्स के अलावा बॉबी देओल और शक्ति कपूर जैसे कुछ बड़े सितारे भी देखने को मिलेंगे। बॉबी विलेन के रोल में लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गाने को रिलीज करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, पापा मेरी जान एक बहुत ही खूबसूरत गाना है। यह एक पापा और बेटे के प्यार को दर्शाता है। मुझे गाने पर काम करने में बहुत मजा आया। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी यह गाना पसंद आएगा। इसी के साथ ही उनके फैंस को भी यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

रणबीर कपूर की सबसे लंबी फिल्म होगी ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ उनके करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 2 मिनट का है। इससे पहले 2018 में रिलीज हुई रणबीर स्टारर संजू 2 घंटे 41 मिनट और 2011 में रिलीज हुई रॉकस्टार 2 घंटे 39 मिनट लंबी थी।  वहीं इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि फिल्म का रन टाइम साढ़े 3 घंटे का है। पर अब चर्चा है कि मेकर्स ने इसे घटाकर 3 घंटे कर दिया है। हालांकि, अब तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। एनिमल को संदीप रेड्‌डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले संदीप के निर्देशन में बनी विजय देवरकोंडा स्टारर अर्जुन रेड्‌डी का रन टाइम भी 3 घंटे 2 मिनट ही था। बाद में संदीप ने शाहिद कपूर को लेकर कबीर सिंह नाम से इसका हिंदी रीमेक बनाया था। कबीर सिंह का रन टाइम 2 घंटे 52 मिनट था।

देखें ‘पापा मेरी जान’ का पूरा गाना

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole