15/05/2024

अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी सलमान ख़ान की ‘टाइगर 3’

1 min read

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लंबे वक्त से अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के लिए फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिए हैं जिसकी जानकारी खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को दी है।

सलमान ने शेयर किया पोस्टर

दरअसल सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘टाइगर 3’ की पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक्टर की एक आंख दिखाई दे रही है, साथ ही उन्होंने अपना चेहरा भी कवर किया हुआ है। इस पोस्टर के साथ भाईजान ने नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘टाइगर 3’ की नई तारीख…दिवाली 2023 है!

‘टाइगर 3’ को #YRF50 के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर सेलिब्रेट करें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

सलमान के साथ होंगे इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ़

इससे पहले फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी। सलमान ने फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ अपना एक लुक भी शेयर किया है। ‘टाइगर 3’, ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी का तीसार पार्ट है। इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। दोनों ही फिल्म हिट थी। ऐसे में फिल्मों के तीसरे पार्ट से काफी ज्यादा उम्मीदें की जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole