14/07/2026

विद्युत जामवाल ने कमांडो के अंदाज़ में किया सगाई का ऐलान

‘बॉलीवुड के कमांडो’ व‍िद्युत जामवाल (Vidyut Jammval) ने फैशन ड‍िजाइनर नंदिता मेहतानी (Nandita Mehtani) के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया है। व‍िद्युत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नंदनी संग सगाई होने का ऐलान किया है। साथ ही 1 सितंबर 2021 डेट का भी जिक्र किया है।

कमांडो के अंदाज़ में किया सगाई का एलान

दरअसल पिछले दिनों विद्युत जामवाल की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिस पर पहली बार विद्युत का रिएक्शन आया है। विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन्स को बताया है कि उन्होंने डिजायनर नंदिता मेहतानी से सगाई कर ली है। उन्होंने इंगेजमेंट की तारीख का जिक्र करते हुए रिंग की इमोजी को पोस्ट किया। अभिनेता ने नंदिता के साथ की दो तस्वीरों को भी शेयर किया है। साथ ही 1 सितंबर, 2021 डेट का भी जिक्र किया है, जिस दिनों दोनों ने इंगेजमेंट की थी।

विद्युत जामवाल अपनी मंगेतर नंदिता मेहतानी के साथ

वहीं नंदिता ने तस्‍वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ल‍िखा है, ‘इसे और ज्‍यादा लटका कर नहीं रख सकती थी… मैंने हां कर दी।’ नंद‍िता और व‍िद्युत को इन तस्‍वीरों पर उनके दोस्‍तों और फैन्स की तरफ से खूब बधाइयां म‍िल रही हैं।

बीते दिनों एक्टर की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वो नंदिता मेहतानी के साथ ताजमहल के सामने खड़े दिखाई दे रहे थे। उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इस फोटो में नंदिता के हाथ में रिंग देखने के बाद मीडिया और फैन्स ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। वहीं, नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने दोनों की फोटो शेयर कर उन्हें बधाई देते हुए इस खबर को कंफर्म किया थी। बहरहाल अब विद्युत की तरफ से भी इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

करिश्मा कपूर से नंदिता का रिश्ता

नंदिता माहतानी ने सबसे पहले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और फिर दोनों का तलाक हो गया। बाद में संजय, करिश्मा कपूर के साथ विवाह बंधन में बंधे लेकिन करिश्मा और संजय का भी तलाक हो गया। इससे पहले नन्दिता का अफेयर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और डिनो मोरिया (Dino Morea) के साथ भी रहा है।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole