राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फ़िल्म में ‘कर्ण’ बनेंगे विक्की कौशल!

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से इंडस्ट्री में आगे बढ़ते दिखाई दिए हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री के बड़े-बड़े फ़िल्म मेकर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अब कई मशहूर डायरेक्टर विक्की के साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। विक्की के पास भी इस समय फिल्मों को एक लंबी लाइन है। बॉलीवुड के गलियारे में ऐसी खबरें चल रही हैं कि विक्की कौशल ने मशहूर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) के साथ हाथ मिलाया है और ये दोनों जल्द ही एक साथ फिल्म करते दिखाई देंगे। इस बात को लेकर और विश्वास तब मजबूत हो गया जब विक्की कौशल को निर्देशक के ऑफिस के बाहर देखा गया। पिछले हफ्ते विक्की कौशल, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-मालिक रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) को मुंबई में एक साथ देखा गया था।
राकेश मेहरा कई साल से बना रहे हैं इस फिल्म की योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के दिल के करीब है ये प्रोजेक्ट जिसे वो कई सालों से बनाना चाहते हैं। इस माइथोलॉजिकल ड्रामा में विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये महाभारत के किरदार कर्ण पर आधारित होगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस करने वाली है। ये तीनों इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। ये फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी और विक्की शूटिंग डेट के करीब आते ही इसकी तैयारी शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल से पहले इस फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए शाहिद कपूर का नाम सामने आया था। लेकिन अब फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि विक्की कौशल इसके अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म में ‘द इम्माॉर्टल अश्वत्थामा’ को लेकर भी चर्चा में हैं।
विक्की कौशल जल्द ही सारा अली ख़ान के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) और निर्देशक मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साथ ही आपको बता दें कि विक्की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर की अगली फिल्म में महाभारत के ही ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभा रहे हैं। उस फ़िल्म का नाम ‘द एमोर्टल ऑफ अश्वत्थामा’ है। इसके अलावा शशांक खेतान की ‘मिस्टर लेले’ में भी लीड रोल करने वाले हैं।
