16/05/2024

1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनीं ‘पठान’

1 min read

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की रिलीज को कुछ ही दिनों में एक महीना हो जाएगा, लेकिन इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम नहीं हो रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है। कार्तिक आर्यन की ‘शहज़ादा’ (Shehzada) और पॉल रुड की ‘एंट-मैन वास्प: क्वांटम मेनिया’ की रिलीज के बीच भी ‘पठान’ का जादू अब भी बरकरार है और चौथे हफ्ते के सोमवार में भी शाह रुख खान की एक्शन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ हर दिन नया आंकड़ा कायम करती हुई दिखाई दे रही है। जहां भारत में फिल्म का कलेक्शन पार हो गया है तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स पर फिल्म ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। कार्तिक आर्यन की ‘शहज़ादा’ और ‘एंटमैन’ की रिलीज के बावजूद फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसके चलते शाहरुख खान के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा हो रही है।

भारत की सबसे अधिक कमाने वाली टॉप 5 फ़िल्मों में शामिल हुई ‘पठान’

‘पठान’ देश और विदेश के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ताइसवें दिन तकरीबन 3 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने भारत में 27 दिनों में कुल 520 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने वाली यह 5वीं भारतीय फिल्म है। पठान 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद रविवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 515.72-515.92 करोड़ (सभी भाषाओं) का बिजनेस किया है जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 996 करोड़ रहा था लेकिन अब लेट्स सिनेमा के मुताबिक, शाहरुख खान की पठान 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है, जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।

इस सूची के मुताबिक, पहले नंबर पर 2016 में आई दंगल, दूसरे नंबर पर 2017 में आई बाहुबली 2, तीसरे नंबर पर 2022 में आरआरआर , चौथे नंबर पर केजीएफ़ 2 2022 में और पांचवे नंबर पर पठान ने यह मुकाम हासिल कर लिया है। बता दें, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ काफी विवादों में रही है, जहां सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर खूब हंगामा हुआ था तो वहीं फिल्म के रिलीज को रोकने और बॉयकॉट का क्रेज चला था हालांकि किंग खान के फैंस ने उनके कमबैक को काफी सराहा है।

  • दंगल (2016)- ₹ 2200 करोड़* (चीन का कलैक्शन भी शामिल)
  • बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)- ₹ 1810 करोड़ (चीन में रिलीज नहीं हुई)
  • आरआरआर (2022)₹ 1258 करोड़
  • केजीएफ़-2 (2022)- ₹ 1200 करोड़
  • पठान (2023)–  ₹ 1000 करोड़* (कमाई जारी है)

‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ की वजह से हुआ था विवाद

शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ के माध्यम से 4 साल बाद सिनेमा के रुपहले पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले हालांकि फिल्म के गीत बेशर्म रंग को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी, जिस कारण फिल्म के बॉयकॉट की मांग देशभर में उठने लगी थी। फिल्म की रिलीज के पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पठान का विरोध खत्म करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि पठान फिल्म में आपत्तिजनक अंश हटा दिए गए हैं। इसलिए अब फिल्म के विरोध का औचित्य नहीं है। इसका फायदा फिल्म ‘पठान’ को मिला। सभी विवादों को पीछे छोड़कर दर्शक ‘पठान’ का स्वागत किया। ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। विशाल शेखर का संगीत है और कुमार के गीत हैं।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole