15/05/2024

बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड

1 min read

यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत बनी ‘पठान’ (Pathaan) बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है। चार साल बाद पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटे शाहरुख खान की वापसी धमाकेदार साबित हुई। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान भारत में 5500 स्क्रीन्स और विदेशों में 2500 स्क्रीन्स पर 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। एडवांस बुकिंग से लेकर, ओपनिंग डे, दूसरे दिन और तीसरे दिन तक पठान की कमाई ने इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी कई बड़ी हॉलीवुड फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अपनी रिलीज़ के पहले दिन यानि ओपनिंग ड़े पर 57 करोड़ (हिंदी 55 करोड़ + तमिल और तेलुगु 2 करोड़ रुपए), दूसरे दिन 70.50 करोड़ (हिंदी 68 करोड़ रुपये + तमिल और तेलुगु 2.5 करोड़ रुपये) की कमाई कर रिकॉर्ड बनाने वाली पठान ने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

1. हिंदी सिनेमा इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला दिन (70 करोड़)

रिलीज़ के पहले दिन यानि ओपनिंग डे पर ₹ 57 करोड़ (हिंदी 55 करोड़ + तमिल और तेलुगु 2 करोड़), और दूसरे दिन क़रीब ₹ 70.50 करोड़ (हिंदी 68 करोड़ + तमिल और तेलुगु 2.5 करोड़) कमाकर पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास में लगातार दो दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकमात्र फिल्म बन गई है। ये दोनों ही दिन हिन्दी सिनेमा इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले दिन रहे। इसने KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ा जो ₹ 53.95 करोड़ था। यदि हिन्दी फ़िल्मों की बात की जाये तो 1 दिन सबसे अधिक कमाने वाली फ़िल्म थी ‘वॉर’, जिसने अपने ओपनिंग डे पर ₹ 53.35 करोड़ का कलैक्शन किया था।

2. हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर (55 करोड़)

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले दिन यानि ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये कमाए जिसमें से 55 करोड़ रु तो अकेले हिंदी वर्जन से आए बाक़ी 2 करोड़ तमिल और तेलुगु वर्जन से आए। इससे पहले ये रिकार्ड KGF 2 हिंदी (53.95 करोड़) के नाम था। साथ ही आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ की ‘वॉर’ (War) ने 53.35 करोड़ और आमिर ख़ान की ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ ने 50.75 करोड़ की ओपिनिंग ली थी।

3. सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में शामिल (2 दिन)

अपनी रिलीज के सिर्फ दो दिनों के भीतर 127.50 करोड़ रु कमाकर पठान 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम था जिसने 3 दिन में 128 करोड़ का कलैक्शन किया था। हिन्दी फ़िल्मों की बात की जाये तो ये रिकॉर्ड संजू के नाम था जिसने पहले 3 दिन में कुल 120 करोड़ का धमाकेदार कलैक्शन किया था।

4. लगातार दो दिन 50 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म

पठान ने पहले और दूसरे दिन क्रमशः 55 करोड़ रुपये और 68 करोड़ रुपये की कमाई की। दोनों दिन 50 करोड़ का आँकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी। इससे पहले हिन्दी सिनेमा में कोई फ़िल्म नहीं जिसने कम से कम 2 दिन 50 करोड़ से अधिक कमाये हो जबकि पठान सिर्फ 5 दिन में 4 बार ऐसा कर चुकी है।

  • पहला दिन- बुधवार (25 जनवरी, 2023) कुल कलैक्शन-  ₹ 55 करोड़
  • दूसरा दिन- गुरुवार (26 जनवरी, 2023) कुल कलैक्शन-  ₹ 68 करोड़
  • चौथा दिन- शनिवार (28 जनवरी, 2023) कुल कलैक्शन-  ₹ 51 करोड़
  • पांचवां दिन- रविवार (29 जनवरी, 2023) कुल कलैक्शन-  ₹ 65 करोड़

5. नॉन हॉलीडे पर रिलीज होने वाली पहली हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म

बुधवार को रिलीज़ हुई पठान 55 करोड़ रुपये कमाकर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली नॉन हॉलीड़े रिलीज बन गई। इससे पहले ये रिकार्ड रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ (Brahmastra Part 1: Shiva) के नाम था जिसे पिछले साल ही 35 करोड़ की नॉन होलीडे ओपनिंग के साथ बनाया था। यशराज फ़िल्म्स इंडिया का इकलौता फिल्म स्टूडियो है, जिसने हिंदी फिल्म से 50 करोड़ कमाई करके नेशनल बॉक्स ऑफ़िस कलैक्शन बैरियर को तोड़ा है। यशराज की तीसरी फिल्म है, जिसमें 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले दिन की है। इससे पहले वॉर और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने की थी। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के करियर की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है, जिसने पहले और दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। जिस हिसाब से पठान कलैक्शन कर रही है उससे लगता है हिन्दी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बनना तय है। इसके साथ ही ₹ 400 करोड़ और शायद 500 करोड़ का क्लब भी खुल सकता है।

6. अपने नाम सर्किट रिकॉर्ड कायम करने वाली फिल्म बनी

अकेले मुंबई सर्किट में एक ही दिन में 20,000 शो के साथ, पठान भारत में हर सर्किट में इस तरह के रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है।

7. भारत में अब तक की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज

भारत में 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई, पठान ने भारत में एक हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज़ है। साथ ही आपको बता दें कि ‘पठान’ पूरी दुनिया में कुल 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। पठान से पहले यह रिकार्ड यश की KGF-2 के नाम था जो लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। सबसे बड़ी रिलीज का भारतीय फ़िल्म का रिकॉर्ड अभी भी RRR के नाम है जो 10200 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई। इसके पठान ऐसी पहली फ़िल्म बन गयी है जिसे एक साथ 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया हो। याद रहे कि ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को वर्ल्डवाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफ़िस पर तूफ़ानी कलैक्शन कर रही है।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole