14/05/2024

‘अंदाज़ 2’ से 3 नए टैलेंट लॉन्च करेंगे सुनील दर्शन

1 min read

‘गदर 2′ की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड फ़िल्म मेकर्स कुछ दशक पहले रिलीज़ हुई फ़िल्मों के सीक्वल को लेकर काफ़ी सीरियस हो गए हैं। फिल्मी रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील दर्शन अपनी हिट फिल्म अंदाज़ (2003) के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सुनील दर्शन ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया, “2003 की हिट फ़िल्म अंदाज़जिसमें अक्षय कुमारलारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा थीकी रिलीज़ के 20 साल बादअब अंदाज़ 2 बनाने जा रहा हूँ। अंदाज़ 2 की शूटिंग कल से शुरू होगी।

सुनील दर्शन ने आगे कहा, “अंदाज़ 2 में 3 नए टैलेंट को लॉन्च किया जाएगा। इस फ़िल्म को संगीत भी नदीमश्रवण फेम नदीम देने वाले हैं। यह फ़िल्म श्री कृष्णा इंटरनेशनल प्रस्तुति सुनील दर्शन द्वारा लिखितनिर्मित और निर्देशित है।” हालाँकिअंदाज़ 2 में वो कौन से 3 नए चेहरे होंगे इसको लेकर सुनील दर्शन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने नए चेहरों को बॉलीवुड में घोषणा करेंगे।

अंदाज़ में थे अक्षय, लारा, प्रियंका

अंदाज़ 2003 में बनी हिन्दी भाषा की संगीतमय रूमानी फिल्म है। इसका निर्देशन राज कँवर ने और निर्माण सुनील दर्शन ने किया। मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा हैं। फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने समीर द्वारा लिखे गए गीतों के साथ बनाया गया था। यह फिल्म 23 मई 2003 को आलोचकों से मिश्रित समीक्षाओं के साथ जारी हुई थी, जिसमें लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा के प्रदर्शन, छायांकन और संगीत की प्रशंसा की गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट थी। इस फिल्म ने पूरे भारत में विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन पाए।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole