भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को मिला ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म’ का ऑस्कर
1 min read
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ (The Elephant Whisperers) ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर हासिल किया है। अवॉर्ड प्रेडो पास्कल द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजर ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ जैसे बेहतरीन शॉर्ट फिल्म को पछाड़ कर यह अवॉर्ड जीता है। डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। कार्तिकी ने फिल्म के बारे में बात की और उनके काम को पहचानने के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स को धन्यवाद दिया। ‘एलिफेंट व्हिस्पर्स’ कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनी पहली शॉर्ट फिल्म है। डॉक्यूमेंट्री में इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है, जिसमें एक कपल रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं।
विदेश में भारत का झंडा गाड़ दिया

T 4585 – WE WIN ! WE WIN TWO ! WE WIN FOR COUNTRY AND PEOPLE ! WE WIN !! भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में !
OSCAR 95— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 13, 2023
राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है। गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम एम कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दिया है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता।
‘नाटू नाटू’ इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।
