08/05/2024

दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार-2022 घोषित, विजेताओं की पूरी सूची देखें

1 min read

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards) 2022 का प्रतिष्ठित समारोह 20 फरवरी को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया था और पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को इस बार के आयोजन में सम्मानित किया गया। इस साल दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 ने भारतीय सिनेमा की समृद्धि का जश्न मनाया और आजादी के 75 साल या आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया। इस दौरान दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) को ‘फिल्म ऑफ द इयर’ चुना गया है। वहीं, रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्डकप जीतने पर बनी फिल्म ’83’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वेटरन स्टार आशा पारेख को फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अभिनेता मनोज बाजपेयी को द फैमिली मैन 2 (The FamilyMan 2) के लिए बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज के लिए चुना गया। वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन को अरण्यक (Aranyak) के लिए बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं टीवी सीरियल अनुपमा को टेलीविजन सीरिज ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

इस आयोजन में आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सहित तमाम बड़े सितारों ने भाग लिया। मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अहान शेट्टी, सतीश कौशिक और सान्या मल्होत्रा भी शामिल हुईं। इस समारोह में 28 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए।

सिद्धार्थ और कियारा को मिला बेस्ट क्रिटिक्स एक्टर का अवॉर्ड

एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है। इस फिल्म में उन्होंने सेरोगेट मदर का रोल किया था। वहीं कियारा आडवाणी को ‘शेरशाह’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस, सिद्धार्थ मल्होत्रा क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर, ‘सरदार उधम’ को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म, स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की लीड रूपाली गांगुली को टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।

दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार-2022 विजेता सूची

  1. फिल्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड: पुष्पा: द राइज
  2. सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: शेरशाह
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: रणवीर सिंह (83)
  4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: कृति सेनन (मिमि)
  5. फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान : आशा पारेख
  6. क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड: सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह)
  7. क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: कियारा आडवाणी (शेरशाह)
  8. सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: सतीश कौशिक (काग़ज)
  9. सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: लारा दत्ता (बैल बॉटम)
  10. नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: आयुष शर्मा (अंतिम: द फाइनल ट्रुथ)
  11. पीपल्स चॉइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अभिमन्यु दसानी (मीनाक्षी सुंदरेश्वर)
  12. पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: राधिका मदान (शिद्दत)
  13. सर्वश्रेष्ठ पदार्पण (डेब्यू) पुरस्कार: अहान शेट्टी (तडप)
  14. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष पुरस्कार: विशाल मिश्रा
  15. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला पुरस्कार: कनिका कपूर
  16. क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: सरदार उधम
  17. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार: केन घोष (स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक)
  18. सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार: जयकृष्ण गुम्मड़ी (हसीना दिलरुबा)
  19. सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार: अनदर राउंड
  20. वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन 2)
  21. वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार:  रवीना टंडन (अरण्यक)
  22. सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला पुरस्कार: कैंडी
  23. टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: शाहीर शेख (कुछ रंग प्यार के ऐसे भी)
  24. टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: श्रद्धा आर्य (कुंडली भाग्य)
  25. टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर अवार्ड: अनुपमा
  26. टेलीविज़न सीरीज़ अवार्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: धीरज धूपर (कुंडली भाग्य)
  27. टेलीविज़न सीरीज़ अवार्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस: ​​रूपाली गांगुली (अनुपमा)
  28. सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पुरस्कार: पाउली

 

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in