14/05/2024

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023: ‘रॉकेट्री’ बेस्ट फिल्म, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन बने बेस्ट एक्टर्स

1 min read

24 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं का ऐलान हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नामों की अनाउंसमेंट हुआ। साल 2022 में पुरस्कारों के लिए 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं। इनमें फीचर फिल्म में 31, गैर-फीचर में 24 और सिनेमा की स्क्रिप्ट राइटिंग में 3 कैटगरी हैं। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो अदाकाराओं ने अवॉर्ड जीता। जी हां, आलिया भट्ट और कृति सेनन ने करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। तो वहीं ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने। 69वें नेशनल अवॉर्ड में आर माधवन की ‘रॉकेट्री’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने ढेर सारे अवॉर्ड झटके। इस बार पहली बार अवॉर्ड में आलिया भट्ट, कृति सेनन और पल्लवी जोशी ने भी जगह बनाई है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड की स्थापना साल 1954 में हुई थी। सिनेमा के क्षेत्र में भारत के इस सर्वोच्च पुरस्कार को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1954 में नरगिस दत्त को बेस्ट एक्ट्रेस और उत्तम कुमार को बेस्ट एक्टर के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का उद्देश्य फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला जूरी द्वारा किया जाता है।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीते 5 नेशनल अवार्ड

दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली साल 2022 में अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के साथ आए, जिसने सफलता को फिर से परिभाषित किया। जहां फिल्म ने महामारी के बाद के समय में रिकॉर्ड बनाकर बॉक्स ऑफिस पर जादू किया, वहीं इसने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इस कड़ी को जारी रखते हुए फिल्म ने 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में 5 कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग में जीत हासिल की।  इस फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली ने जीता, तो वहीं आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, फिल्म ने बेस्ट स्क्रीनप्ले (संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ) और बेस्ट डायलॉग (उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया) के लिए भी पुरस्कार जीता है। मालूम हो, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी ने कई बाधाओं को पार करते हुए अपनी यात्रा तय की और फिर भी दुनिया भर में एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹153.69 करोड़ और वैश्विक स्तर पर ₹209.77 करोड़ की भारी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी राज किया।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : रॉकेट्री – द नंबी इफेक्ट्स
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म : सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:अल्लू अर्जुन (पुष्पा – द राइज़)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • विशेष जूरी पुरस्कार: शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: देवी श्री प्रसाद (पुष्पा- द राइज़)
  • नरगिस दत्त पुरस्कार राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म: द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)
  • सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइनर: सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन: सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षित (आरआरआर)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमॅटोग्राफी: सरदार उधम
  • बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स– आरआरआर
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले– नायअट्टू (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक: काल भैरव (आरआरआर)
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट– गंगूबाई काठियावाड़ी

इस लेख से संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए देखें

इन्हें भी देखें

Loading

1 thought on “राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023: ‘रॉकेट्री’ बेस्ट फिल्म, अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन बने बेस्ट एक्टर्स

Comments are closed.

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole