14/05/2024

फ़िल्मफेयर पुरस्कार 2024: ’12th फेल’ बेस्ट फिल्म, रणबीर-आलिया बेस्ट एक्टर्स

1 min read

4 फरवरी, 2024 रविवार को गुजरात के गांधी नगर में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। यहीं पर फिल्मफेयर अवार्ड 2024 की घोषणा कर दी गयी। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार कास्ट का जमावड़ा देखने को मिला। इस शो की मेजबानी फिल्ममेकर करण जौहर ने की। फिल्मफेयर अवार्ड 2024 में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। देश के सबसे पुराने फिल्म पुरस्कारों में से एक, फिल्मफेयर पुरस्कार हर साल हिंदी सिनेमा में योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करता है।

12th फेल बनी बेस्ट फिल्म

बेस्ट फिल्म के साथ 12वीं फेल के लिए इसके निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट मूवी एडिटिंग की कैटेगिरी में भी 12वीं फेल ने बाजी मारी है। इसके अलावा विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए फिल्म बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवार्ड मिला। गौरतलब है कि 12वीं फेल साल 2023 की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक रही। अब 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी इस फिल्म ने धमाल मचाया है।

रणबीर-आलिया बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

एनिमल में रणबीर कपूर के शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।

69वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 2024: विजेता सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म (लोकप्रिय)- ’12th फेल’
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म (क्रिटिक्स)- ‘जोरम’
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रणबीर कपूर (एनिमल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- विक्रांत मस्सी (12th फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे), शेफाली शाह (थ्री ऑफ़ अस)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- विकी कौशल (डंकी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार- अमिताभ भट्टाचार्या (तेरे वास्ते) (जरा हटके जरा बचके)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम- ‘एनिमल’ (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्धन रामेश्वर, गुरिंदर सेगल)
  • सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (मेल)- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली’- एनिमल)
  • सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव (बेशरम रंग- पठान)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी- अमित राव (OMG 2)
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद- ईशिता मैट्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

फिल्मफेयर तकनीकी अवार्ड्स 2024

  • सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ़ अस)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन- सुब्रत चक्रवर्ती, अमित राय (सैम बहादुर)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सैम बहादुर)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन- कुणाल शर्मा (MPSE) (सैम बहादुर), सिंक सिनेमा (एनिमल)
  • सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग- जसकुंवर सिंह कोहली, विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन- जवान
  • सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स- रेड चिलीज़ वीएफएक्स (जवान)
  • सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देश- गणेश आचार्य (‘व्हाट झुमका?’ – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक- तारुण दुदेजा (धक धक)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (मेल)- आदित्य रावल (फराज़)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (फीमेल)- आलिज़े अग्निहोत्री (फर्रे)
  • लाइफ टाइम अचिवेमेंट अवार्ड- डेविड धवन
मुख्य स्रोत 

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole