20/05/2024

‘हम आपके हैं कौन’ के संगीतकार ‘रामलक्ष्मण’ का निधन, लता मंगेशकर ने किया कन्फर्म

1 min read

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण (Raamlaxman) का निधन हो कल यानि 21 मई, 2021 को हो गया। वह 78 साल के थे काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रामलक्ष्मण के निधन की ख़बर को सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। रामलक्ष्मण ने अपने करियर में ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya), ‘हम आपके हैं कौन ..!’ (Hum Aapke Hain Kaun ..!) और ‘हम साथ साथ हैं’ (Hum Sath Sath Hain) जैसी सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया था।

राम-लक्ष्मण की संगीतकार जोड़ी

रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उनकी जोड़ी ‘राम लक्ष्मण’ नाम से थी जिसमें वह लक्ष्मण थे जबकि राम उनके पार्टनर सुरेंद्र का नाम था। सुरेंद्र का निधन 1976 में ही हो गया था। इसके बाद भी विजय पाटिल अपने पार्टनर की याद में राम लक्ष्मण नाम से ही संगीत देते रहे। रामलक्ष्मण ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपना म्यूजिक दिया था। साल 1977 में आई फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में इस जोड़ी ने साथ में म्यूजिक दिया था लेकिन अचानक सुरेंद्र का निधन हो गया जिसके बाद विजय जी ने अपना नाम रामलक्ष्मण रखा।

महान गायिका लता मंगेशकर जी ने ट्विटर पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।’

 

सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे रामलक्ष्मण

आपको बता दें, अपनी फिल्मों में म्यूजिक के लिए रामलक्ष्मण, सूरज बड़जात्या (Soorah Barjatya) पहली पसंद हुआ करते थे। 1988 में आई सलमान ख़ान (Salman Khan) की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें बहुत बड़ा ब्रेक मिला था। फिल्म और फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे जिसके बाद सूरज बड़जात्या ने उनके साथ लगातार अपनी ज्यादातर फिल्मों में काम किया जिसमें ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) शामिल हैं।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole