16/05/2024

फ़िल्मफ़ेयर ओटीटी अवार्ड्स में छाईं रही पाताल लोक और फ़ैमिली मैन, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

1 min read

कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का बड़ा साधन बन गया है। इसी को देखते हुए फिल्मफेयर ने ओटीटी कॉन्टेंट के लिए फ्लिक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स (FilmFare OTT Awards 2020) की शुरुआत की है। इस अवॉर्ड के पहले संस्करण में पंचायत (Panchayat) से लेकर पाताल लोक (Paatal Lok) जैसी पॉप्युलर वेब सीरीज ने धमाल मचाया है। इन सीरीज ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

सुष्मिता सेन को बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज (फीमेल) अवॉर्ड मिला है। बता दें कि सुष्मिता ने इसी साल सीरीज आर्या (Arya) के जरिए लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। वहीं जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर, ड्रामा सीरीज (मेल) अवॉर्ड मिला है। ‘पाताल लोक’ (Paatal Lok) में जयदीप की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। वहीं क्रिटिक्स बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मनोज वाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन (The Family Man) को मिला है। क्रिटिक्स बेस्ट डॉयरेक्टर का अवॉर्ड इसी सीरीज के डॉयरेक्टर्स कृष्ण डीके और राज निदिमोरू को मिला है। वहीं बेस्ट फिल्म (वेब ऑरिजनल) का अवॉर्ड “रात अकेली है” (Raat Akeli Hai) को मिला है। वहीं इसी फिल्म में भूमिका निभाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दिकी को “बेस्ट एक्टर इन अ वेब ऑरिजनल” का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब ऑरिजनल फिल्म का अवार्ड तृप्ति दिमरी (बुलबुल) को गया है।

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2020 विजेताओं की सूची / List of Winners FilmFare OTT Awards 2020

  • बेस्ट वेब सीरीज – पाताल लोक (Paatal Lok)
  • बेस्ट डायरेक्टर – अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय (पाताल लोक)
  • बेस्ट वेब सीरीज (क्रिटिक्स) – द फैमिली मैन (The Family Man)
  • बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स) – कृष्णा डीके और राज निदीमोरू (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरीज) – जयदीप अहलावत (पाताल लोक)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) – सुष्मिता सेन (आर्या / Arya)
  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स च्वाइस) – मनोज वाजपेयी (द फैमिली मैन)
  • बेस्टर एक्ट्रेस (क्रिटिक्स च्वाइस) – प्रियमणि (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – अमित साध (ब्रीथ: इनटू द शेडोज)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – दिव्या दत्ता (स्पेशल ऑप्स / Special OPS)
  • बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज – पंचायत (Panchayat)
  • बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) – जितेंद्र कुमार (पंचायत)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी) – मिथिला पालकर (लिटिल थिंग्स सीजन 3)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (कॉमेडी) – रघुबीर यादव (पंचायत)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (कॉमेडी) – नीना गुप्ता (पंचायत)
  • बेस्ट नॉन फिक्शन ऑरिजनल – टाइम्स ऑफ म्यूजिक
  • बेस्ट वेब फिल्म – रात अकेली है (Raat Akeli Hai)
  • बेस्ट एक्टर (वेब फिल्म) – नवाजुद्दीन सिद्दिकी (रात अकेली है)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (वेब फिल्म) – तृप्ति डिमरी (बुलबुल / Bulbul)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (वेब फिल्म) – राहुल बोस (बुलबुल)
  • बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल (वेब फिल्म) – सीमा पाहवा (चिंटू का बर्थडे)
  • बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी – पाताल लोक (Paatal Lok)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – पाताल लोक
  • बेस्ट डायलॉग – द फैमिली मैन
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सेक्रेड गेम्स सीजन 2 (Sacred Games 2)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – द फॉरगेटन आर्मी (The Forgottern Army)
  • बेस्ट एडिटिंग – स्पेशल ऑप्स (Special OPS)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – द फॉरगेटन आर्मी
  • बेस्ट बैकग्राउंग म्यूजिक – सेक्रेड गेम्स सीजन 2
  • बेस्ट ऑरिजनल साउंड ट्रैक – स्पेशल ऑप्स (Special OPS)

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole