ब्रूस ली और जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल कलाकारों की सूची में शामिल हुए विद्युत जामवाल

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट’ की सूची में शामिल किया गया है। विद्युत ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ऐक्टर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, कलारीपयट्टू।’
जैकी चैन, ब्रूस ली की सूची में शामिल
ख़बर है कि विद्युत का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट’ की लिस्ट में जैसे ही शामिल किया गया। उनके फैन्स उन्हें बधाई देने के लिए दौड़ पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘हमे आप पर बहुत गर्व है।’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपको कोई नहीं हरा सकता। दरअसल विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों के साथ लिस्ट में शामिल किया गया है। विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्होंने तीन साल के उम्र से ही कलारीपयट्टू सीखा है। ऐक्टर इंडियन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के बहुत बड़े सपोर्टर भी हैं। वह चाहते हैं कि इसे ग्लोबल लेबल पर ले जाया जाए। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।
युवाओं में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे विद्युत
कलारीपयट्टू के प्रशिक्षित कलाकार
बता दें कि काफी समय पहले उन्होंने कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में वह तरह- तरह के करतब करते नजर आए थे। वीडियो में एक्टर को थर्ड आई (Third Eye) की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी आंख पर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो में विद्युत पिघलते हुए कैंडल को अपने चेहरे पर डाल लेते हैं और फिर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हैं। फैंस को विद्युत का ये अंदाज खूब पसंद आया था।
