19/05/2024

‘RRR’ और ‘छेलो शो’ ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई, कांतारा ने भी नॉमिनेशन भेजा

1 min read

ऑस्कर 2023 नॉमिनेशन की शॉर्टलिस्ट रिवील कर दी गई है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो इंडियन फिल्में ‘आरआरआर’ और द ‘लास्ट फिल्म शो’ (छेलो शो) ने इस लिस्ट में जगह बनााई है। वहीं, फिल्म कांतारा (Kantara) के मेकर्स ने भी अपना नॉमिनेशन ऑस्कर के लिए भेजा है।

इंडियन फिल्में आरआरआर (RRR) और द लास्ट फिल्म शो (छेलो शो) (Last Film Show) ने ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्ट लिस्ट में जगह बनाई है। आरआरआर को अपने गाने ‘नाटू नाटू…’ के लिए जबकि ‘द लास्ट फिल्म शो’ को इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली ऋषभ शेट्टी की कांतारा को ऑस्कर 2023  के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है। ‘होम्बल फिल्म्स’ ने हाल ही में इस बात की पुष्टि भी की है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अपनी फिल्म को एकदम सही मौके पर ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की जाएगी।

95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए 10 कैटेगिरी को शॉर्टलिस्ट किया

द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए 10 कैटेगिरी को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसकी घोषणा की गई है। इसमें डॉक्यूमेंट्री और इंटरनेशनल फीचर, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट, ओरिजनल स्कोर शामिल हैं। अच्छी खबर यह है कि छेलो शो, जिसकी ऑस्कर में इंडिया से ऑफिशियल एंट्री थी को अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगिरी में शामिल किया गया है। वहीं, आरआरआर ने ‘नाटू नाटू…’ के लिए म्यूजिक के लिए ओरिशनल सॉन्ग कैटेगिरी में जगह बनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। 95वां ऑस्कर 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

कांतारा को ऑस्कर 2023 के नामांकन के लिए भेजा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा (Kantara) 2022 में भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर बन गई। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद फिल्म अब ऑस्कर 2023 पर नजर गड़ाए हुए है। कांतारा के निर्माता ने पुष्टि की है कि उन्होंने फिल्म को नॉमिनेशन के लिए भेज दिया है। ऋषभ की ऑस्कर 2023 के लिए नामांकन जमा कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए कांतारा के मेकर्स विजय किरगंदूर ने इसकी पुष्टि की और कहा कि हमने ऑस्कर के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है और हमें इससे काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है।

Loading

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole